IND vs AFG ODI सीरीज इन 5 भारतीय खिलाड़ियों के लिए आखिरी मौका! फ्लॉप साबित हुए, तो कट जाएगा टीम इंडिया से पत्ता?
Players Can Dropped If Flop in AFG Series: टीम इंडिया की अगली वनडे सीरीज अफगानिस्तान के खिलाफ होगी. इस सीरीज में कुछ खिलाड़ियों के पास खुद को साबित करने का आखिरी मौका है. अगर वो फ्लॉप रहे, तो टीम इंडिया से बाहर हो सकते हैं.

Players Can Dropped If Flop in AFG Series: IPL 2026 के बाद टीम इंडिया की भिड़ंत अफगानिस्तान के खिलाफ होगी. दोनों देशों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आयोजन होने वाला है. टीम में कुछ नए खिलाड़ियों की एंट्री हुई है. वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए टीम इंडिया तैयारियां शुरू करेगी. कुछ खिलाड़ियों पर चयनकर्ताओं की नजर है. अगर वो अफगानिस्तान के खिलाफ फ्लॉप रहे, तो टीम इंडिया से बाहर हो सकते हैं.
रोहित शर्मा
2 / 6रोहित शर्मा भारतीय क्रिकेट का काफी बड़ा नाम हैं. शर्मा टेस्ट और टी20 नहीं खेलते हैं और अब सिर्फ वनडे प्रारूप में नजर आते हैं. यशस्वी जायसवाल और ईशान किशन अभी वनडे में ओपनर के तौर पर प्लेइंग 11 में जगह बनाने के लिए दरवाजा खटखटा रहे हैं. रोहित शर्मा का स्थान खतरे में है और अगर अफगानिस्तान सीरीज में वो फ्लॉप रहे, तो उन्हें टीम से बाहर भी किया जा सकता है.
कुलदीप यादव
3 / 6कुलदीप यादव अपनी शानदार स्पिन गेंदबाजी के कारण टीम इंडिया का अहम हिस्सा रहे हैं. हालांकि, कुलदीप के लिए IPL निराशाजनक रहा. हर्ष दुबे, वरुण चक्रवर्ती समेत अन्य खिलाड़ी अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं. कुलदीप अगर अफगानिस्तान के खिलाफ श्रृंखला में फ्लॉप रहे, तो वो स्क्वाड से बाहर हो सकते हैं.
नीतीश कुमार रेड्डी
4 / 6तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी को BCCI ने लगातार मौके दिए हैं. हालांकि, वनडे में वो अब तक प्रभावित नहीं कर पाए हैं. हार्दिक पांड्या के बैकअप के रूप में वो स्क्वाड का हिस्सा हैं. नीतीश के पास खुद को साबित करने का अब आखिरी मौका है और अगर वो फेल हुए, तो वनडे टीम से बाहर हो सकते हैं.
प्रसिद्ध कृष्णा
5 / 6प्रसिद्ध कृष्णा काफी समय से वनडे स्क्वाड का हिस्सा हैं लेकिन उनका प्रदर्शन उम्मीद के अनुसार नहीं रहा है. गुरनूर बरार और प्रिंस यादव अब वनडे टीम में शामिल हो गए हैं. आने वाले समय में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को आराम दिया गया है. उनके आने के बाद प्रसिद्ध के लिए अपनी जगह बचाना आसान नहीं होगा. अफगानिस्तान के खिलाफ उन्हें खुद को साबित करना होगा.
वॉशिंगटन सुंदर
6 / 6वॉशिंगटन सुंदर लंबे समय से गेंदबाजी ऑलराउंडर के रूप में टीम इंडिया का हिस्सा हैं लेकिन अब उनकी जगह पर भी खतरा है. रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल फिलहाल टीम से बाहर हैं. अगर सुंदर ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया, तो उन्हें बाहर करके पटेल और जडेजा को टीम में लाया जा सकता है.