ये 5 खिलाड़ी नहीं होते तो अधूरा रह जाता T20 वर्ल्ड कप जीत का सपना, जांबाजों ने विपक्षी टीमों को किया ढेर

T20 World Cup 2026: टीम इंडिया ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम कर लिया है. भारत की इस जीत में 5 खिलाड़ियों का योगदान अहम रहा. टीम इंडिया के लिए अगर ये खिलाड़ी दम नहीं दिखाते तो जीत का सपना अधूरा भी रह सकता था.

jacket (31)
1 / 6

 

T20 World Cup 2026: टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप 2026 के ऐतिहासिक फाइनल में कमाल का प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया है. टीम इंडिया ने फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रनों के बड़े अंतर से हराया और इस एक जीत के साथ ही कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए. टीम इंडिया की इस जीत में 5 सुपरस्टार खिलाड़ियों का योगदान सबसे ज्यादा रहा. अगर ये खिलाड़ी सही समय पर अपनी फॉर्म नहीं दिखाते तो शायद टीम इंडिया का इस बार खिताब जीतने का सपना अधूरा ही रह जाता. 

विज्ञापन

ईशान किशन का यादगार कमबैक

ईशान किशन का यादगार कमबैक2 / 6

ईशान किशन ने इस टूर्नामेंट में धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी की है. उन्होंने खेले 9 मैचों में 193 के स्ट्राइक रेट से 317 रन बनाए. वो भारत के लिए टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर रहे. उनका कमबैक टीम इंडिया के लिए फायदेमंद साबित हुआ और टीम ने खिताब अपने नाम किया.

विज्ञापन

अक्षर पटेल का ऑलराउंड खेल

अक्षर पटेल का ऑलराउंड खेल3 / 6

अक्षर पटेल एक बार फिर से टीम इंडिया के लिए अहम भूमिका निभाई. गेंद और बल्ले के साथ-साथ उन्होंने फील्ड पर भी जिस तरह का प्रदर्शन किया वो शानदार रहा. सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड के खिलाफ उनके 2 कैच शायद ही कोई भूल पाएगा. फाइनल में भी उन्होंने 3 ओवर में 3 विकेट चटकाए. 

जसप्रीत बुमराह जैसा कोई नहीं

जसप्रीत बुमराह जैसा कोई नहीं4 / 6

टीम इंडिया के धाकड़ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की बराबरी कोई नहीं कर सकता ये बात तो साफ हो चुकी है. टीम इंडिया के लिए उन्होंने इस खिताबी जीत में बड़ा अंतर पैदा किया. वो लगातार 2 टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे. उन्होंने 8 मैचों में 14 विकेट चटकाए.

विज्ञापन

संजू सैमसन को मिल गया ‘जस्टिस’

संजू सैमसन को मिल गया ‘जस्टिस’5 / 6

टीम इंडिया के स्टार सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने इस टूर्नामेंट धमाकेदार प्रदर्शन किया. वो भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. उन्होंने 5 मैचों में 199 की स्ट्राइक रेट से 321 रन बनाए. इस दौरान उनका औसत 80.25 का रहा. उनकी फॉर्म टीम इंडिया के लिए अहम साबित हुई.

शिवम दुबे ने बल्ले से दिखाया दम

शिवम दुबे ने बल्ले से दिखाया दम6 / 6

स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे ने इस टी20 विश्व कप में ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की है. उन्होंने 9 पारियों में 235 रनों का योगदान दिया. भारत की पारी के अंतिम ओवरों में उन्होंने फिनिशर के तौर पर जमकर रन बरसाए और विरोधी टीमों के ढेर किया. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन