IPL इतिहास की 5 सबसे तेज गेंद फेंकने वाले गेंदबाज, 15 साल से अटूट ये रिकॉर्ड

आईपीएल दुनिया की एक ऐसी लीग है, जिसमें खेलने के लिए खिलाड़ी दुनिया से आते हैं. दुनिया के कई खिलाड़ी इस लीग का हिस्सा बनना चाहते हैं. अब तक कई दिग्गज खिलाड़ी आईपीएल में भाग ले चुके हैं. आइए नजर डालते हैं आईपीएल इतिहास में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले 5 गेंदबाजों पर.

Cricket News - 2026-03-18T165827.555
1 / 6

विज्ञापन

शॉन टेट

शॉन टेट2 / 6

आईपीएल 2011 में शॉन टेट ने राजस्थान रॉयल्स के लिए हिस्सा लिया था. उन्होंने इस सीजन दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ आईपीएल इतिहास की अब तक की सबसे तेज गेंद फेंकी थी. शॉन ने 157.71 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंद फेंक कर तहलका मचाया था. इस रिकॉर्ड को आज तक कोई नहीं तोड़ पाया है.

विज्ञापन

लॉकी फॉर्ग्यूसन

लॉकी फॉर्ग्यूसन3 / 6

आईपीएल इतिहास की दूसरी सबसे तेज गेंद गुजरात टाइटंस के लॉकी फॉर्ग्यूसन ने फेंकी थी. उन्होंने आईपीएल 2022 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 157.30 की किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी थी.

उमरान मलिक

उमरान मलिक4 / 6

लिस्ट में तीसरा नाम उमरान मलिक का आता है. उमरान ने आईपीएल 2022 में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से हिस्सा लेते हुए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 157 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी थी.

विज्ञापन

मयंक यादव

मयंक यादव5 / 6

चौथे नंबर पर मयंक यादव हैं. उन्होंने आईपीएल 2024 में एलएसजी की ओर से हिस्सा लेते हुए आरसीबी के खिलाफ 156.70 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी थी.

एनरिख नॉर्खिया

एनरिख नॉर्खिया6 / 6

एनरिख नॉर्खिया आईपीएल इतिहास में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले पांचवें गेंदबाज हैं. उन्होंने आईपीएल 2022 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए 156.22 की गति से राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गेंद फेंकी थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन