WWE में इन 5 मौजूदा चैंपियंस का वर्चस्व, 100 दिन के बाद भी बादशाहत खत्म करना मुश्किल
2026 की शुरुआत WWE में धमाकेदार अंदाज में हुई है. आपने देखा होगा कि वीकली शो में भी लगातार नए चैंपियन मिल रहे हैं. हर हफ्ते कोई ना कोई बदलाव हो रहा है. ट्रिपल एच को जब भी मौका मिल रहा है वो टाइटल में चेंजेंस कर दे रहे हैं. मौजूदा समय में कुछ ऐसे रेसलर्स भी हैं जिनके ऊपर कंपनी ने भरोसा जताया है. इन्हें बतौर चैंपियन के रूप में 100 दिन से ज्यादा हो गए हैं. आइए आपको ऐसे ही पांच चैंपियंस के बारे में बताते हैं.

सीएम पंक
2 / 6सीएम पंक ने 1 नवंबर 2025 को Saturday Night's Main Event में जे उसो को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती थी. इसके बाद से वो चैंपियन बने हुए हैं. पंक एक फाइटिंग चैंपियन के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें बहुत जल्द बतौर चैंपियन 150 दिन होने वाले हैं.
स्टेफनी वकेर
3 / 6स्टेफनी वकेर ने अपने काम से सभी का दिल जीता है. पिछले साल सितंबर में हुए Wrestlepalooza में इयो स्काई को हराकर वकेर ने वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती थी. उन्हें बतौर चैंपियन बहुत जल्द 200 दिन होने वाले हैं. अभी तक वो फाइटिंग चैंपियन रही हैं.
जेड कार्गिल
4 / 6जेड कार्गिल ने भी पिछले साल 1 नवंबर को Saturday Night's Main Event में टिफनी स्ट्रेटन को हराकर वुमेंस चैंपियनशिप जीती थी. उन्हें भी चैंपियन के रूप में 150 दिन होने वाले हैं. हालांकि, उनका टाइटल ज्यादा अच्छा नहीं रहा है. उनकी बुकिंग पर खूब सवाल उठे हैं.
जेसी जेन
5 / 6जेसी जेन के पास अभी NXT वुमेंस चैंपियनशिप है. उन्हें चैंपियन के रूप में 125 दिन से ज्यादा हो गए हैं. उन्होंने पिछले साल 18 नवंबर को टाइटल अपने नाम किया था. बतौर चैंपियन जेन ने अभी तक खूब वाहवाही लूटी है.
चेनिंग स्टेक्स लोरेंजो
6 / 6चेनिंग स्टेक्स लोरेंजो ने बहुत नाम कमाया है. उन्होंने पिछले साल जून में NXT हैरिटेज कप जीता था. तब से अभी तक उन्हें कोई हरा नहीं पाया है. चैंपियन के रूप में उन्हें 250 दिन से ज्यादा हो गए हैं. उनका चैंपियनशिप रन लंबा चलने की उम्मीद है.