टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास के 5 सबसे बड़े विवाद, युवराज सिंह से हुई थी शुरुआत
T20 World Cup Controversies: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 7 फरवरी से होने जा रहा है. कुल 20 टीमें हिस्सा लेने वाली हैं. सभी देश तैयारियां कर रहे हैं. भारतीय टीम 7 फरवरी को यूएसए के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेलेगी. साल 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप का पहला संस्करण खेला गया था. आइए नजर डालते हैं टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास के 5 सबसे बड़े विवाद पर.

2 / 6साल 2007 में युवराज सिंह की लड़ाई इंग्लैंड के कप्तान एंड्रयू फ्लिंटॉफ से हुई थी, जिसके बाद युवी ने 6 गेंद पर लगातार 6 छक्के अपने नाम किए थे. फ्लिंटॉफ ने युवी को कुछ अपशब्द कह दिए थे.
3 / 6पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच टी-20 विश्व कप 2022 में खेले गए मुकाबले में शाकिब अल हसन का ऑन-फील्ड अंपायर से तीखी बहस हो गई थी. इस मैच में वह अंपायर के फैसले से नाराज हो गए थे.
4 / 6साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने ब्लैक लाइव्स मैटर के समर्थन में मैदान पर घुटना टेकने से इनकार कर दिया था, जिसकी वजह से वह मैच नहीं खेल पाए थे.
5 / 6टी-20 विश्व कप 2026 से पहले बांग्लादेश ने अपना नाम वापिस ले लिया. बांग्लादेश ने अपने सभी मैच भारत के अलावा दूसरे देश में खेलने की मांग की थी, जिसे आईसीसी ने ठुकरा दिया.
6 / 6एंड्रयू साइमंड्स को साल 2009 में अनुशासनहीन व्यवहार के कारण घर भेज दिया गया था, जिसके बाद कैमरन व्हाइट ने साइमंड्स की जगह ली थी.