WrestleMania से पहले मिलेंगे बड़े-बड़े सरप्राइज! WWE में जल्द वापसी कर बवाल मचा सकते हैं ये 5 बड़े सुपरस्टार्स

Superstars Can Return Before WrestleMania: WWE रेसलमेनिया 42 के लिए फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित हैं. साल के सबसे बड़े इवेंट का आयोजन 18 और 19 अप्रैल 2026 को लास वेगास में होने वाला है. रॉयल रंबल के बाद एजे ली ने धमाकेदार वापसी की. अमूमन WrestleMania के पहले बड़े-बड़े स्टार्स वापसी करते हैं, ताकि इवेंट का किसी न किसी तरह से हिस्सा बन पाए. WrestleMania 42 से पहले भी 5 रेसलर्स वापसी करते हुए नजर आ सकते हैं.

Seth Rollins Bianca Belair
1 / 6

विज्ञापन

2 / 6

सैथ रॉलिंस Survivor Series 2025 से पहले एक्शन से बाहर हो गए थे. कंधे में चोट के कारण उन्हें टीवी से दूर होना पड़ा. ब्रॉन ब्रेकर ने सैथ को धोखा दिया था. हाल ही में ब्रेकर पर किसी मिस्ट्री स्टार ने हमला किया था. संभव है कि ये स्टार सैथ रॉलिंस हैं. वो WrestleMania 42 से पहले वापसी करके किसी स्टार के खिलाफ अपना मैच सेटअप कर सकते हैं.

विज्ञापन

3 / 6

बियांका ब्लेयर को WWE से दूर हुए लगभग 10 महीने हो गए हैं. उन्हें हाथ में चोट आई थी और अब तक वो पूरी तरह ठीक नहीं हुई हैं. कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि वो WrestleMania में लड़ती हुई नजर आएंगी. ऐसे में आने वाले हफ्तों में उनकी वापसी हो सकती है.

4 / 6

ब्रॉन ब्रेकर इस समय एक्शन से दूर हैं. हर्निया इंजरी के कारण पिछले हफ्ते वो एक्शन से दूर हो गए. बताया जा रहा है कि वो 12 हफ्ते तक वो एक्शन से दूर रहेंगे. अगर ब्रेकर इसके पहले रिकवर कर लेते हैं, तो फिर WrestleMania में वो लड़ते हुए नजर आ सकते हैं.

विज्ञापन

5 / 6

शेमस चोटिल होने के कारण अभी WWE से पूरी तरह दूर हैं. केल्टिक वॉरियर ने दिसंबर 2025 में कंधे की सर्जरी कराई थी और इसके बाद से वो रिकवर कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि मार्च तक वो ठीक होकर वापसी कर सकते हैं. शेमस वापस आकर WrestleMania में लड़ सकते हैं.

6 / 6

प्रसिद्ध रैपर बैड बनी WWE में पहले लड़ चुके हैं. फैंस उनके मैचों को काफी पसंद करते हैं. बनी पहले भी WrestleMania का हिस्सा बने हैं और उनका प्रदर्शन बेहतरीन रहा है. अब वो लास वेगास में होने वाली WrestleMania के लिए वापसी कर सकते हैं और किसी स्टार से मैच लड़ सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन