IND vs NZ फाइनल से पहले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के 5 बड़े बयान, मिचेल सैंटनर की बोलती की बंद!
Surykumar Yadav Statement: भारत टी20 वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल खेलने वाला है. इससे पहले कप्तान सूर्यकुमार यादव प्रेस कॉन्फ्रेंस में नजर आए. आइए उनकी 5 बड़ी स्टेटमेंट्स पर नजर डालते हैं.

Suryakumar Yadav Statement: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल होने जा रहा है. 8 मार्च 2026 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इस बड़े मैच का आयोजन किया जाएगा. मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया. इसी बीच कप्तान सूर्यकुमार यादव से फाइनल को लेकर अलग-अलग तरह के सवाल पूछे गए. आइए प्रेस कॉन्फ्रेंस से आए सूर्या के 5 बड़े बयानों पर नजर डालते हैं.
मिचेल सैंटनर को दिया करारा जवाब!
2 / 6मिचेल सैंटनर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अहमदाबाद में मैच देखने के लिए आने वाले फैंस को चुप कराने की बात कही थी. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भारतीय कप्तान सूर्या से यह बात पूछी गई. उन्होंने कहा, 'कुछ नया लेकर आओ. हर कोई यही बोलता है.'
'दबाव जरूर रहेगा...'
3 / 6सूर्यकुमार यादव से बतौर कप्तान फाइनल मैच के प्रेशर को लेकर सवाल किया गया. यादव ने कहा, 'एक लीडर के तौर पर जरूर थोड़ा दबाव रहने वाला है. मैं इस चीज से इनकार नहीं कर रहा हूं. प्रेशर जरूर रहेगा लेकिन भारत में वर्ल्ड कप फाइनल खेलने का उत्साह भी है.
सूर्या ने वरुण चक्रवर्ती पर दिखाया विश्वास
4 / 6सूर्यकुमार यादव ने वरुण चक्रवर्ती पर विश्वास दिखाया और कहा, 'चिंता करने की कोई बात नहीं है. हमने मैच जीता था. हम टीम के प्रदर्शन पर फोकस करते हैं. हम किसी एक के प्रदर्शन पर ध्यान नहीं देते हैं. टीम में 11 लोग हैं और सभी का बेस्ट दिन साथ में नहीं आ सकता है. हमें वरुण की चिंता नहीं है. वो दुनिया के नंबर 1 गेंदबाज हैं. उन्हें पता है कि क्या करना है.'
सूर्या ने की न्यूजीलैंड की तारीफ
5 / 6प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूर्यकुमार यादव ने अपनी टीम को लेकर आत्मविश्वास दिखाया लेकिन न्यूजीलैंड की तारीफ में पीछे नहीं हटे. उन्होंने कहा, 'मैंने उनके टी20 वर्ल्ड कप मैच नहीं देखे हैं. हम हाल ही में उनसे खेले थे और उनकी टीम लगभग वैसी ही है. वो अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं. ऐसे में एक अच्छा मैच देखने को मिलेगा.'
रोहित शर्मा के नक्शे कदम पर चल रहे हैं सूर्या
6 / 6सूर्यकुमार यादव ने रोहित शर्मा की लिगेसी आगे बढ़ाने पर भी बात की. कप्तान सूर्या ने कहा, 'जब टीम टॉप पर थी, तब रोहित शर्मा ने पद छोड़ा था. मैं अब उनके नक्शे कदम पर चल रहा हूं और जहां उन्होंने छोड़ा था, वहीं से आगे बढ़ रहा हूं.'