IPL 2026 में RCB के खिलाफ नहीं खेलेंगे SRH के ये 5 बड़े खिलाड़ी! पहले मैच में बैठना पड़ सकता है बाहर

SRH Players Who Might Not Play First Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद का पहला मैच RCB के खिलाफ होगा. इस मैच में SRH की प्लेइंग 11 पर सभी की नजर है. कुछ SRH प्लेयर्स को शायद पहला मैच खेलने का मौका नहीं मिलेगा.

RCB Pat Cummins
1 / 6

SRH Players Who Might Not Play First Match: IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच पहला मैच होगा. दोनों टीमें बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. इस मैच पर सभी की नजर टिकी हुई है. RCB के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड चोटिल हैं और वो इस मैच का हिस्सा नहीं बनेंगे. चोट से SRH को भी परेशान किया है. सनराइजर्स हैदराबाद के टीम कॉम्बिनेशन पर सभी की नजरें हैं. कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें शायद प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिलेगी और उन्हें RCB के खिलाफ IPL 2026 के पहले मैच में बाहर बैठना पड़ सकता है.

विज्ञापन

पैट कमिंस

पैट कमिंस2 / 6

पैट कमिंस चोटिल होने के कारण IPL 2026 के शुरुआती कुछ मैचों से बाहर हो गए हैं. अभी वो ऑस्ट्रेलिया में रिहैब कर रहे हैं. RCB के खिलाफ वो पहले मैच का हिस्सा नहीं होंगे. उनकी गैरमौजूदगी में ईशान किशन कप्तानी करेंगे.

विज्ञापन

ब्रायडन कार्स

ब्रायडन कार्स3 / 6

SRH ने ब्रायडन कार्स को अपने स्क्वाड में जोड़ा है, लेकिन उन्हें शुरुआती मैचों में शायद ही खेलने का चांस मिलेगा. ईशान मलिंगा ने पिछले साल अच्छा प्रदर्शन किया था. इसी वजह से ब्रायडन से पहले उन्हें मौका दिया जाएगा.

शिवम मावी

शिवम मावी4 / 6

तेज गेंदबाज शिवम मावी को सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी गेंदबाजी मजबूत करने के लिए शामिल किया है. हालांकि, शुरुआत में हर्षल पटेल और जयदेव उनादकट को मौका मिलेगा. ऐसे में शिवम मावी को अपने मौके का इंतजार करना पड़ सकता है. वो RCB के खिलाफ शायद नहीं खेलेंगे.

विज्ञापन

जैक एडवर्ड्स

जैक एडवर्ड्स5 / 6

जैक एडवर्ड्स को SRH ने तीन करोड़ रुपये देकर अपनी टीम में शामिल किया था. जैक ने BBL में धमाल मचाया था लेकिन IPL 2026 से ठीक पहले वो चोटिल हो गए. इसी वजह से वो RCB के खिलाफ पहला मैच नहीं खेलेंगे. उनके टूर्नामेंट से बाहर होने का भी खतरा है.

कमिंडू मेंडिस

कमिंडू मेंडिस6 / 6

कमिंडू मेंडिस के लिए IPL 2025 अच्छा साबित हुआ था. हालांकि, पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में SRH को तेज गेंदबाजी मजबूत करनी होगी. इसी वजह से कमिंडू को शुरुआत में शायद जगह नहीं मिलेगी. वो RCB के खिलाफ मैच मिस कर सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन