WWE WrestleMania 42 के बाद Triple H ने Roman Reigns को लेकर की ये 5 बड़ी गलतियां, क्या बर्बाद हो जाएगा टाइटल रन?

WWE WrestleMania 42 में रोमन रेंस ने सीएम पंक को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप अपने नाम की थी. इसके बाद से उनका टाइटल रन सही रहा है. हालांकि, उन्हें लेकर कुछ गलतियां भी की गई हैं. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

WWE
1 / 6
रोमन रेंस को लेकर की गई गलतियां

Roman Reigns: WWE WrestleMania 42 बहुत ही शानदार रहा था. वहां पर रोमन रेंस ने सीएम पंक को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती. लंबे समय बाद रेंस वर्ल्ड चैंपियन बने. मेगा इवेंट को खत्म हुए एक महीने से ज्यादा का समय हो गया है. रोमन की जेकब फाटू के साथ राइवलरी देखने को मिली. फाटू अब रेंस के साथ काम कर रहे हैं. खैर ट्रिपल एच ने अभी तक रेंस को लेकर कुछ बड़ी गलतियां भी की हैं. इससे उन्हें नुकसान भी हुआ है. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

ब्लडलाइन स्टोरी फिर शुरू करना

ब्लडलाइन स्टोरी फिर शुरू करना2 / 6

WWE ने एक बार फिर ब्लडलाइन की स्टोरी शुरू कर दी है. रेंस के साथ  द उसोज़ और जेकब फाटू काम कर रहे हैं. कुछ ऐसा ही 2020 से 2024 तक देखने को मिला था. अब इस स्टोरी को लेकर फैंस ज्यादा उत्साहित नहीं हैं. सभी को ऐसा लग रहा है कि चीजें दोहराई जा रही हैं.

विज्ञापन

रोमन रेंस को लेकर कोई बदलाव नहीं

रोमन रेंस को लेकर कोई बदलाव नहीं3 / 6

रोमन रेंस के चैंपियन बनने के बाद से उनमें कोई बदलाव नहीं किया गया है. बतौर चैंपियन वो पहले जैसे ही नज़र आ रहे हैं. फैंस को अभी तक कोई नई चीज देखने को नहीं मिली है. ट्रिपल एच की ये बहुत बड़ी गलती देखने को मिली. रोमन के कैरेक्टर में थोड़ा बदलाव किया जा सकता था.

जेकब फाटू के साथ दो मैच

जेकब फाटू के साथ दो मैच4 / 6

बैकलैश और क्लैश इन इटली में लगातार दो मुकाबले रोमन रेंस के जेकब फाटू के साथ हुए. फाटू को दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा. लोगों को पहले से पता था कि ये सब फाटू को ब्लडलाइन में शामिल करने के लिए किया जा रहा है. कहीं ना कहीं फाटू के साथ रेंस की दुश्मनी नहीं होनी चाहिए थी. ये भी बड़ी गलती देखने को मिली.

विज्ञापन

राइवलरी में जल्दबाजी

राइवलरी में जल्दबाजी5 / 6

रोमन रेंस और जेकब फाटू के बीच दुश्मनी का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे थे. इनकी राइवलरी में ट्रिपल एच ने बहुत जल्दबाजी कर दी. इनके बीच मुकाबला भी किसी बड़े इवेंट में होना चाहिए था. इससे कंपनी और दोनों रेसलर्स को बहुत फायदा होता.

द उसोज़ का साथ आना

द उसोज़ का साथ आना6 / 6

ट्रिपल एच ने रोमन रेंस और द उसोज़ को साथ नहीं लाना चाहिए था. कई सालों से इन्हें फैंस एक साथ ही देख रहे हैं. अब रोमन को इनसे हटकर कार्य करना चाहिए था. आगे जाकर अब रेंस का टाइटल रन भी बर्बाद हो सकता है. ट्रिपल एच ने ये बड़ी गलती की है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन