IPL 2026 में रोहित शर्मा के 5 बड़े टारगेट, इतिहास बदलने को तैयार हिटमैन

आईपीएल 2026 में रोहित शर्मा पर सभी की नजरें रहने वाली हैं. वह इस सीजन 5 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. उनके पास कई ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने का मौका है.

Cricket News - 2026-03-29T164242.795
1 / 6

आईपीएल 2026 का धूम धड़ाका जारी हो चुका है. 28 मार्च को आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला गया. इस मैच में चौके और छक्कों की बरसात हुई. अब दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा. आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा 5 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं.  

विज्ञापन

60 चौके दूर

60 चौके दूर2 / 6

रोहित शर्मा आईपीएल में 700 चौके जड़ने से केवल 60 बाउंड्री पीछे हैं. ऐसे में वह आईपीएल 2026 में 700 चौके मारकर बड़ा मुकाम हासिल कर सकते हैं. इससे पहले विराट कोहली (776) और शिखर धवन (768) चौके जड़ चुके हैं.

विज्ञापन

350 छक्के के करीब

350 छक्के के करीब3 / 6

रोहित शर्मा आईपीएल में 350 छक्के जड़ने वाले दूसरे बल्लेबाज बन सकते हैं. उन्हें ये कारनामा करने के लिए 48 छक्कों की जरूरत है. आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के क्रिस गेल के नाम है, जिन्होंने 357 छक्के लगाए हैं.

600 रनों का आंकड़ा

600 रनों का आंकड़ा4 / 6

आईपीएल में अब तक किसी भी सीजन में रोहित शर्मा 600 रनों का आंकड़ा नहीं छू पाए हैं. ऐसे में आईपीएल 2026 में वह बड़ा कारनामा कर सकते हैं.

विज्ञापन

3 फिफ्टी दूर

3 फिफ्टी दूर5 / 6

रोहित शर्मा आईपीएल में 50 अर्धशतक पूरा कर सकते हैं. उन्हें आईपीएल में 50 अर्धशतक पूरा करने के लिए 3 अर्धशतक की जरूरत है.

454 रन दूर

454 रन दूर 6 / 6

आईपीएल में रोहित शर्मा 7500 रन पूरे कर सकते हैं. वह केवल 454 रन दूर हैं. वह आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं. विराट कोहली ने 8730 रन बनाए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन