IPL इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज, लिस्ट में 4 भारतीय

IPL Highest Run Scorers List: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है. दुनिया के स्टार खिलाड़ी इस लीग में हिस्सा लेने के लिए तैयार हैं. सभी 10 टीमों ने अपनी प्लानिंग शुरू कर दी है. इस बार फैंस के कई चहिते खिलाड़ी मैदान पर नजर आएंगे. आइए आईपीएल इतिहास में 5 सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट पर एक नजर डालते हैं.

Cricket News - 2026-03-11T164401.558
1 / 6

विज्ञापन

विराट कोहली

विराट कोहली2 / 6

आईपीएल इतिहास में अब तक सबसे ज्यादा रन विराट कोहली ने बनाए हैं. उन्होंने 267 मैच में 8 शतक और 63 अर्धशतक की बदौलत 8661 रन बनाए हैं. उनके आस पास भी कोई नहीं है. आईपीएल 2026 में वह 9 हजार रनों का आंकड़ा भी पार कर सकते हैं.

विज्ञापन

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा3 / 6

दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं. उन्होंने अब तक खेले गए 272 मैचों में 7046 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 2 शतक के अलावा 47 अर्धशतक अपने नाम किए हैं. हालांकि रोहित ने आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के जड़े हैं. उनके नाम 302 छक्के दर्ज हैं.

शिखर धवन

शिखर धवन4 / 6

शिखर धवन का लिस्ट में तीसरा नाम आता है. उन्होंने 222 मैच में 35.25 की औसत के साथ 6769 रनों को अपने नाम किया है. हालांकि अब धवन संन्यास का ऐलान कर चुके हैं.

विज्ञापन

डेविड वॉर्नर

डेविड वॉर्नर5 / 6

आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में डेविड वॉर्नर चौथे नंबर पर हैं. वॉर्नर ने 40.52 की औसत के साथ 6565 रन बनाए हैं.

सुरेश रैना

सुरेश रैना6 / 6

आखिरी नाम लिस्ट में मिस्टर आईपीएल यानी सुरेश रैना का आता है. उन्होंने अपने आईपीएल करियर में 205 मैचों में 32.51 की औसत के साथ 5528 रन बनाए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन