IPL में एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज, 13 साल से कायम है क्रिस गेल का महारिकॉर्ड

Most Runs in Single Inning: IPL दुनिया की सबसे मुश्किल क्रिकेट लीग है और यहां बड़ी पारी खेलना आसान नहीं है. इसके बावजूद कुछ प्लेयर्स ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से कई रिकॉर्ड तोड़े हैं. आइए IPL इतिहास की 5 सबसे बड़ी पारियों पर नजर डालते हैं.

Chris Gayle SRH
1 / 6

Most Runs in Single Inning: IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने वाली है. यह इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन होगा. इससे पहले 18 सालों में कई सारी यादगार पारियां आई हैं. कुछ खिलाड़ियों ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीता और खूब रन बनाए. IPL में कई खिलाड़ियों ने शतक लगाए हैं लेकिन पारी को आगे बढ़ाना बड़ी बात होती है. आइए IPL इतिहास में एक पारी में सबसे अधिक रन बनाने वाले 5 बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

क्रिस गेल

क्रिस गेल2 / 6

क्रिस गेल के नाम IPL में एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है. उन्होंने RCB के लिए खेलते हुए पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ साल 2013 में नाबाद 175 रन की पारी खेली थी. उन्होंने इतना बड़ा स्कोर बनाने के लिए मात्र 66 गेंदों का सामना किया. गेल की इस पारी में 13 चौके और 17 छक्के शामिल थे.

विज्ञापन

ब्रेंडन मैकुलम

ब्रेंडन मैकुलम3 / 6

ब्रेंडन मैकुलम ने 2008 में IPL के पहले मैच में धमाल मचाया था. उन्होंने KKR के लिए खेलते हुए RCB के खिलाफ 73 गेंदों का सामना करके नाबाद 158 रन बनाए थे. उनकी इस पारी में 10 चौके और 13 छक्के शामिल थे.

अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा4 / 6

अभिषेक शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स के खिलाफ 55 गेंदों में 141 रन की दमदार पारी खेली थी. यह IPL में किसी भी भारतीय द्वारा एक पारी में सर्वाधिक स्कोर है. अपनी इस तूफानी इनिंग में उन्होंने 14 चौके और 10 छक्के जड़े थे.

विज्ञापन

क्विंटन डी कॉक

क्विंटन डी कॉक5 / 6

क्विंटन डी कॉक ने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए IPL 2022 में धमाल मचाया था. उन्होंने केकेआर के खिलाफ डीवाई पाटिल स्टेडियम में 200 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 70 गेंदों में नाबाद 140 रन ठोके थे.

एबी डिविलियर्स

एबी डिविलियर्स6 / 6

एबी डिविलियर्स ने IPL 2015 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 59 गेंदों में नाबाद 133 रन बनाए थे. इस पारी में एबी ने कुल 23 बाउंड्री लगाई थीं. उन्होंने वानखेड़े में हुए इस मैच में कुल 19 चौके और 4 छक्के जड़े थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन