PSL में हुआ 41 साल के ‘बूढ़े’ खिलाड़ी का डेब्यू, साल 2019 में ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला था आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला
पाकिस्तान सुपर लीग में ऑस्ट्रेलिया के एक खिलाड़ी ने इतिहास रचने का काम किया है. इस खिलाड़ी ने लीग में 41 साल की उम्र में डेब्यू किया. ऑस्ट्रेलिया के लिए ये खिलाड़ी 7 साल पहले आखिरी बार खेलते हुए नजर आया था. आइए आपको भी बताते हैं कौन है ये खिलाड़ी

PSL 2026: पाकिस्तान सुपर लीग का 11वां सीजन 26 मार्च से शुरू हो चुका है. आईपीएल के सामने पाकिस्तान की इस लीग की चमक फीकी नजर आती है. जिन खिलाड़ियों को आईपीएल में खेलने का मौका नहीं मिल पाता है वो खिलाड़ी मजबूरी में पीएसएल खेलते हुए नजर आते हैं. इस लीग को लेकर ये भी कहा जाता है कि रिटायर्ड और बूढ़े खिलाड़ी ही इसमें खेलते हैं क्योंकि आईपीएल में इन खिलाड़ियों को कोई नहीं पूछने वाला नहीं होता है.
41 साल के खिलाड़ी का PSL में डेब्यू
2 / 6शनिवार को इस लीग में एक 41 साल के ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने डेब्यू किया जिसने साल 2019 में आखिरी बार इंटरनेशनल मुकाबला खेला था. ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलते हुए ये खिलाड़ी इंटरनेशनल क्रिकेट में 241 विकेट अपने नाम कर चुका है.
पीटर सिडल ने किया डेब्यू
3 / 6ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पीटर सिडल ने पाकिस्तान सुपर लीग में मुल्तान सुल्तांस के लिए अपना डेब्यू किया. इस मैच में उतरने के साथ ही उन्होंने ये साबित कर दिया कि उम्र महज एक आंकड़ा है. इस मैच में उन्होंने सटीक गेंदबाजी करते हुए एक विकेट भी चटकाया.
दूसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी
4 / 6पीटर सिडल पाकिस्तान सुपर लीग में खेलने वाले दूसरे सबसे ज्यादा उम्र वाले खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने 41 साल और 123 दिन की उम्र में लीग का पहला मुकाबला खेला. उनसे पहले पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मिस्बाह-उल-हक के नाम सबसे ज्यादा उम्र में डेब्यू करने का रिकॉर्ड दर्ज है.
किफायती गेंदबाजी का प्रदर्शन
5 / 6पीटर सिडल ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया. उन्होंने 4 ओवर में महज 29 रन खर्च किए और 1 विकेट भी अपने नाम किया. पारी के दूसरे ही ओवर में इस्लामाबाद यूनाइटेड के बल्लेबाज को पवेलियन की राह दिखाई.
पीटर सिडल का इंटरनेशनल करियर
6 / 6पीटर सिडल ने ऑस्ट्रेलिया के लिए साल 2009 में डेब्यू किया था. उन्होंने टीम के लिए वनडे और टी20 में तो कम मुकाबले खेलने का मौका मिला लेकिन टेस्ट में उनके आंकड़े कमाल के हैं. उन्होंने टेस्ट करियर में 67 मैचों में 221 विकेट चटकाए हैं.