WWE Raw में इस हफ्ते आएगा Roman Reigns का तूफान! ये 5 चीजें कर फैंस के उड़ा सकते हैं होश

WWE Raw का एपिसोड इस हफ्ते काफी मजेदार होगा. शो के लिए कंपनी ने कुछ ऐलान पहले ही कर दिए हैं. आइए आपको बताते हैं कि वहां पर रोमन रेंस कौन सी बड़ी चीजें कर सकते हैं.

WWE
1 / 6
Raw में रोमन रेंस क्या करेंगे?

WWE में अब बैकलैश की तैयारियां चल रही हैं. फैंस को बड़े सरप्राइज आने वाले हफ्तों में देखने को मिलेंगे. बैकलैश का हिस्सा रोमन रेंस भी बनने वाले हैं. ट्रिपल एच ने कह दिया है कि रेंस का जलवा टेम्पा में दिखेगा. खैर इससे पहले सभी की नजरें इस हफ्ते Raw के एपिसोड पर होंगी. रोमन रेंस वहां पर आने वाले हैं. उन्हें लेकर दर्शक बहुत उत्साहित हैं. जेकब फाटू को उन्हें जवाब देना है. यहां हम आपको पांच चीजों के बारे में बताएंगे जो रेंस इस हफ्ते रेड ब्रांड में कर सकते हैं.

विज्ञापन

जेकब फाटू पर हमला

जेकब फाटू पर हमला 2 / 6

पिछले हफ्ते जेकब फाटू ने आकर रोमन रेंस को बैकलैश 2026 में मैच के लिए चुनौती पेश की. रेंस ने उन्हें समय दिया. अब वो इस हफ्ते उन्हें जवाब देंगे. फाटू के ऊपर इस बार रोमन हमला कर सकते हैं. फाटू को सुपरमैन पंच और स्पीयर का शिकार होना पड़ सकता है.

विज्ञापन

द उसोज़ को मिल सकता है आदेश

द उसोज़ को मिल सकता है आदेश3 / 6

पिछले हफ्ते रोमन रेंस और द उसोज़ का रीयूनियन देखने को मिला था. अब सभी भाई साथ काम करेंगे. द उसोज़ को इस हफ्ते रेड ब्रांड में बड़ा आदेश रेंस दे सकते हैं. उसोज़ को फाटू के ऊपर हमला करने के लिए रेंस कह सकते हैं. ऐसा हुआ तो फिर आगे की कहानी रोमांचक हो जाएगी.

क्या रोमन रेंस होंगे मैच के लिए तैयार?

क्या रोमन रेंस होंगे मैच के लिए तैयार? 4 / 6

रोमन रेंस ने जेकब फाटू को एक हफ्ते सोचने के लिए कहा था. फाटू ने अब खुद को साबित कर दिया है. उन्होंने SmackDown में MFT ग्रुप को अकेले धोया. रोमन इस हफ्ते फाटू की चुनौती स्वीकार कर उनके खिलाफ मैच के लिए हां कह सकते हैं.

विज्ञापन

रोमन रेंस रख सकते हैं शर्त

रोमन रेंस रख सकते हैं शर्त5 / 6

रोमन रेंस इतनी आसानी से जेकब फाटू के खिलाफ लड़ने के लिए तैयार नहीं होंंगे. वो कोई ना कोई बड़ी चाल जरूर चलेंगे. रेंस के पास अनुभव की बिल्कुल भी कमी नहीं है. रेंस इस हफ्ते फाटू के खिलाफ मैच में कोई नई शर्त जोड़ सकते हैं. वो फाटू को और मुश्किल में डाल सकते हैं.

जुबानी जंग से मात

जुबानी जंग से मात6 / 6

रोमन रेंस अब अपने एक्शन से ही नहीं बल्कि जुबान से भी दुश्मन को धराशाई कर देते हैं. उनके प्रोमो शानदार रहते हैं. वो इस बार भी जेकब फाटू को अपनी बातों से नीचा दिखा सकते हैं. रेंस उनकी बेइज्जती कर मैच के लिए दोबारा सोचने की बात कह सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन