फिर मुंह के बल गिरा पाकिस्तान! इन 3 खिलाड़ियों ने PSL छोड़ IPL 2026 में खेलने का किया फैसला
Players Left PSL to Join IPL: इंडियन प्रीमियर लीग पर इस साल इंजरी का साया रहा है. इसी वजह से लगातार रिप्लेसमेंट का ऐलान हो रहा है. कुछ खिलाड़ियों ने इसी बीच PSL का साथ छोड़कर IPL 2026 में खेलने का फैसला किया है.

Players Left PSL to Join IPL: आईपीएल दुनिया का सबसे बड़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट लीग है. पाकिस्तान सुपर लीग ने IPL को सीधी टक्कर देने का फैसला किया है. 26 मार्च से PSL की शुरुआत हो रही है, वहीं IPL 2026 का पहला मैच 28 मार्च को खेला जाएगा. IPL जैसे बड़े टूर्नामेंट में हर एक खिलाड़ी खेलना चाहता है. 3 ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने IPL 2026 में खेलने के लिए PSL का कॉन्ट्रैक्ट ठुकरा दिया है.
ब्लेसिंग मुजाराबानी
2 / 6ब्लेसिंग मुजाराबानी PSL 2026 में इस्लामाबाद यूनाइटेड के लिए खेलने वाले थे. उन्हें शमार जोसेफ के रिप्लेसमेंट के रूप में टीम में शामिल किया गया था. हालांकि, जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजाराबानी ने PSL का कॉन्ट्रैक्ट छोड़ IPL 2026 खेलने का फैसला किया. वो मुस्तफिजुर रहमान के रिप्लेसमेंट के रूप में KKR का हिस्सा बने हैं.
दासुन शनाका
3 / 6IPL 2026 में सैम करन राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले थे. हालांकि, टूर्नामेंट से ठीक पहले वो चोटिल हो गए. राजस्थान रॉयल्स को उनके रिप्लेसमेंट की तलाश थी. दासुन शनाका PSL में लाहौर कलंदर्स के लिए खेलने वाले थे लेकिन उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया और IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की टीम में सैम करन के रिप्लेसमेंट के रूप में जुड़ गए.
स्पेंसर जॉनसन
4 / 6ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन PSL 2026 का हिस्सा बनने वाले थे. उन्हें ऑक्शन में क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने खरीदा था. हालांकि, उन्होंने बाद में टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया और CSK की टीम में नाथन एलिस के रिप्लेसमेंट के रूप में जुड़ गए.
पिछले साल कॉर्बिन बॉश ने छोड़ा था PSL का साथ
5 / 6IPL 2025 में लिजार्ड विलियम्स चोटिल हो गए थे. मुंबई इंडियंस ने उनके रिप्लेसमेंट के रूप में कॉर्बिन बॉश को बुलाया. कॉर्बिन PSL का हिस्सा बनने वाले थे और उन्हें पेशावर जल्मी टीम ने साइन किया था. हालांकि, उन्होंने PSL का साथ छोड़ IPL 2025 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने का फैसला किया.
PSL 2026 नहीं खेलेंगे बड़े खिलाड़ी
6 / 6खिलाड़ियों ने सिर्फ IPL में खेलने के लिए ही PSL का साथ नहीं छोड़ा है, बल्कि कुछ अन्य कारणों से भी पाकिस्तान के इस टूर्नामेंट से नाम वापस ले चुके हैं. हैरी ब्रुक, रहमानुल्लाह गुरबाज, गुडाकेश मोती और टीमाल मिल्स ने भी PSL 2026 से अपना नाम वापस ले लिया है. हालांकि, कुछ ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट पर फोकस करने के लिए, तो कुछ ने निजी कारणों से नाम वापस लिया.