ENG vs IND: आखिरी मौका! तीसरे T20I में फेल हुए ये 3 खिलाड़ी, तो टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से हो सकते हैं बाहर

Team India: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे T20I में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा. कुछ खिलाड़ी हैं, जिनकी जगह पर लगातार सवाल खड़े हुए हैं और अब तीसरे T20I में अगर उन्होंने निराश किया, तो वो प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं.

vaibhav sooryavanshi gautam gambhir shreyas iyer (1)
1 / 6

Team India: भारत और इंग्लैंड के बीच ट्रेंट ब्रिज में तीसरा T20I मैच होने जा रहा है. 7 जुलाई को दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. टीम इंडिया को पिछले मैच में हार का सामना करना पड़ा था. गौतम गंभीर और श्रेयस अय्यर खिलाड़ियों को लंबे मौके देने की कोशिश कर रहे हैं. इसी वजह से संजू सैमसन को लगातार दो बार फेल होने के बावजूद इंग्लैंड के खिलाफ मौका दिया गया. कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनके पास तीसरे T20I में खुद को साबित करने का आखिरी मौका है, वरना वो प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं. (Image: Twitter/X and AI Generated)

विज्ञापन

तिलक वर्मा

तिलक वर्मा2 / 6

तिलक वर्मा ने पिछले मैच में 11 गेंदों में 24 रन की शानदार पारी खेली थी. हालांकि, तिलक का कम स्ट्राइक रेट हमेशा से ही टीम इंडिया के लिए बड़ी परेशानी रहा है. पिछले मैच को छोड़ दें, तो वो लगातार धीमी गति से बल्लेबाजी करते हुए नजर आए हैं. उन्हें अब टीम में बने रहने के लिए तीसरे T20I में भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का प्रदर्शन करना होगा. (Image: Instagram/tilakvarma9)

विज्ञापन

हर्षित राणा

हर्षित राणा3 / 6

हर्षित राणा ने पिछले मैच में 10 रन प्रति ओवर की इकोनॉमी से रन लुटाए थे और एक विकेट झटका था. राणा ने आयरलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे T20I में वो उतने असरदार नजर नहीं आए. प्रिंस यादव मौके के इंतजार में बाहर बैठे हैं. हर्षित को अगर अपनी जगह पक्की करनी है, तो तीसरे T20I में बढ़िया गेंदबाजी करनी होगी. (Image: AI Generated)

वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी4 / 6

वैभव सूर्यवंशी ने टीम इंडिया में सीनियर खिलाड़ी संजू सैमसन की जगह ली है, जो टी20 वर्ल्ड कप 2026 के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट थे. वैभव अपने डेब्यू मैच में सिर्फ 14 रन बनाकर आउट हो गए. अब उन्हें तीसरे T20I में बड़ा स्कोर बनाना होगा, वरना टीम मैनेजमेंट अनुभव को देखते हुए संजू सैमसन को टीम में वापस ला सकता है. (Image: AI Generated)

विज्ञापन

रवि बिश्नोई का बाहर होना लगभग तय!

रवि बिश्नोई का बाहर होना लगभग तय!5 / 6

रवि बिश्नोई ने दूसरे T20I में 4 ओवर डाले और 60 रन लुटाए. वो प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं और उनकी जगह सूर्यांश शेडगे को मौका मिल सकता है. वो तेज गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी का भी विकल्प प्रदान करते हैं. (Image: Instagram/bishnoi6476)

तीसरे T20I में टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11

तीसरे T20I में टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 116 / 6

अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (c), शिवम दुबे, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, सूर्यांश शेडगे, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन