IPL 2026 में CSK को चैंपियन बनने से रोक सकती हैं ये 3 गलतियां, कप्तान गायकवाड़ पर होगी बड़ी जिम्मेदारी

Mistakes CSK Should Not Make: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है. वो अपनी छठी IPL ट्रॉफी जीतने के इरादे से उतरेंगे. उन्हें कुछ बड़ी गलतियों से बचना होगा.

MS Dhoni Ruturaj Gaikwad
1 / 6

Mistakes CSK Should Not Make: IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स पर सभी की नजर टिकी हुई है. पिछले साल CSK का प्रदर्शन निराशाजनक था और वो पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे थे. IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का पहला मैच राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 30 मार्च को होगा. CSK ने अपनी टीम में कुछ बड़े बदलाव किए हैं और अब फैंस को उम्मीद होगी कि ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में चेन्नई की टीम धमाल मचाएगी. हालांकि, कुछ गलतियां CSK को छठी बार चैंपियन बनने से रोक सकती हैं.

विज्ञापन

बल्लेबाजी क्रम में लगातार बदलाव

बल्लेबाजी क्रम में लगातार बदलाव2 / 6

चेन्नई सुपर किंग्स की IPL 2025 में सबसे बड़ी कमजोरी बल्लेबाजी क्रम रहा था. लगातार बैटिंग ऑर्डर में बदलाव हो रहा था. कभी शिवम दुबे नंबर 4, तो कभी नंबर 6 पर आ रहे थे. हर एक बल्लेबाज के साथ लगभग यही स्थिति थी. इसी वजह से मिडल ऑर्डर को अपना किरदार समझ में नहीं आया. इस बार CSK को बल्लेबाजी क्रम में चेंज नहीं करना चाहिए.

विज्ञापन

एमएस धोनी का बहुत नीचे बल्लेबाजी करना

एमएस धोनी का बहुत नीचे बल्लेबाजी करना3 / 6

एमएस धोनी बैटिंग ऑर्डर में काफी नीचे आते हैं. इसी वजह से IPL 2025 में CSK उनके अनुभव और मैच फिनिशिंग क्षमता का पूरी तरह उपयोग नहीं कर पाई थी. धोनी को खुद को प्रमोट करना चाहिए और नंबर 8-9 पर आने के बजाय 6-7 पर खेलना चाहिए. अगर उन्होंने खुद को नीचे धकेला, तो मैच हाथ से जा सकता है.

कप्तानी से जुड़े फैसले

कप्तानी से जुड़े फैसले4 / 6

ऋतुराज गायकवाड़ पहली बार IPL के पूरे सीजन में कप्तानी करेंगे. हमेशा ही वो एमएस धोनी के नेतृत्व में खेले हैं. पिछले साल वो चोटिल हो गए थे और उनकी गैरमौजूदगी में धोनी ने कप्तानी की थी. अब ऋतुराज के कप्तान के तौर पर सभी फैसलों पर नजर होगी. अगर उन्होंने कोई गलत निर्णय लिया, तो इसका नुकसान CSK को हो सकता है.

विज्ञापन

CSK की कैसी होगी प्लेइंग 11?

CSK की कैसी होगी प्लेइंग 11?5 / 6

संजू सैमसन, आयुष म्हात्रे, ऋतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, प्रशांत वीर, एमएस धोनी (विकेटकीपर), नूर अहमद, मैट हेनरी, खलील अहमद, अंशुल कंबोज.

CSK का पूरा स्क्वाड

CSK का पूरा स्क्वाड6 / 6

ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), एमएस धोनी, संजू सैमसन, डेवाल्ड ब्रेविस, आयुष म्हात्रे, कार्तिक शर्मा, सरफराज खान, उर्विल पटेल, जेमी ओवरटन, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, मैट शॉर्ट, अमन खान, जैक फॉल्क्स, नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, श्रेयस गोपाल, गुरजपनीत सिंह, अकील हुसैन, मैट हेनरी, राहुल चाहर, स्पेंसर जॉनसन.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन