WrestleMania में सबसे ज्यादा मेन इवेंट करने वाले 10 WWE दिग्गज, Roman Reigns का रिकॉर्ड टूटना नामुमकिन!

WWE का WrestleMania सबसे प्रसिद्ध और बड़ा प्रीमियम लाइव इवेंट है. हर साल इसका आयोजन अप्रैल के महीन में किया जाता है. 2020 से ये शो दो दिन का होने लग गया है. WrestleMania में हमेशा फैंस को बड़े सरप्राइज मिलते हैं. सबसे खास बात है कि इसमें एक्शन से भरपूर तगड़े मुकाबले रखे जाते हैं. WrestleMania का मेन इवेंट करना हर किसी रेसलर का सपना होता है. हालांकि, ये सौभाग्य बहुत कम लोगों को मिल पाता है. यहां हम आपको दस WWE दिग्गजों के बारे में बताएंगे जिन्होंने WrestleMania में सबसे ज्यादा मेन इवेंट किए हैं.

WWE
1 / 7
WWE WrestleMania

विज्ञापन

रोमन रेंस

रोमन रेंस2 / 7

इस लिस्ट में सबसे ऊपर रोमन रेंस का नाम है. रोमन को हमेशा कंपनी ने बड़ा पुश दिया है. अभी तक वो WrestleMania के 10 मेन इवेंट में कम्पीट कर चुके हैं. ये आंकड़ा आगे और बढ़ता रहने वाला है. रेंस के इस रिकॉर्ड को तोड़ पाना किसी के लिए भी मुश्किल होगा.

विज्ञापन

हल्क होगन

हल्क होगन3 / 7

हल्क होगन का 2025 में निधन हो गया था. रेसलिंग को आगे बढ़ाने में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा. विंस मैकमैहन के साथ उनकी अच्छी दोस्ती थी. होगन ने अपने करियर में WrestleMania के 8 मेन इवेंट किए हैं.

ट्रिपल एच

ट्रिपल एच4 / 7

बतौर रेसलर ट्रिपल एच का करियर शानदार रहा है. WWE ने हमेशा उन्हें बड़ा पुश दिया. वो अच्छी कहानियों का भी हिस्सा रहे. ट्रिपल एच WrestleMania के 7 मेन इवेंट में हिस्सा ले चुके हैं.

विज्ञापन

द रॉक और जॉन सीना

द रॉक और जॉन सीना5 / 7

WWE की दुनिया में द रॉक और जॉन सीना का बहुत बड़ा नाम है. दोनों की राइवलरी भी रह चुकी है. 2025 के अंत में सीना ने अपने करियर का आखिरी मैच लड़ा. सीना और रॉक WrestleMania के 6 मेन इवेंट कर चुके हैं.

शॉन माइकल्स, द अंडरटेकर और ब्रॉक लैसनर

शॉन माइकल्स, द अंडरटेकर और ब्रॉक लैसनर 6 / 7

शॉन माइकल्स, द अंडरटेकर और ब्रॉक लैसनर ने WWE में खूब नाम कमाया. कंपनी ने इन तीनों को हमेशा आगे बढ़ाकर तगड़ा बिजनेस किया. ये तीनों दिग्गज अपने करियर में WrestleMania के पांच मेन इवेंट में हिस्सा ले चुके हैं.

विज्ञापन

स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन और कोडी रोड्स

स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन और कोडी रोड्स7 / 7

स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन और कोडी रोड्स अपने करियर में चार बार WrestleMania के मेन इवेंट कर चुके हैं. रोड्स को कंपनी में बढ़िया सफलता मिली है. 2022 में कंपनी में वापसी के बाद उनकी किस्मत बदल गई है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन