मार्च 2026 में इन 10 WWE स्टार्स का Google पर रहा दबदबा, जानिए किस नंबर पर हैं Roman Reigns-Brock Lesnar?

WWE स्टार्स की लोकप्रियता पूरी दुनिया में है. इनके कैरेक्टर और खास स्टाइल को फैंस खूब पसंद करते हैं. गूगल पर इन्हें खूब सर्च किया जाता है. दर्शक इनका ही लुक अपनाने की कोशिश करते हैं. यहां हम कुछ स्टार्स के बारे में बताएंगे जिन्हें मार्च 2026 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया.

WWE
1 / 11
इन WWE स्टार्स ने कमाया खूब नाम

WWE में रॉयल रंबल के बाद रोड टू WrestleMania के शुरुआत हर साल हो जाती है. इस दौरान वीकली एपिसोड में भी बड़े स्टार्स नज़र आते हैं. कंपनी द्वारा कहानियों को तगड़े अंदाज में आगे बढ़ाया जाता है, जिनका अंत WrestleMania के मंच पर होता है. फैंस की नजरें भी रेसलर्स के ऊपर बनी रहती हैं. सभी इनकी कहानी जानने के लिए उत्सुक रहते हैं. इस वजह से गूगल पर भी स्टार्स को खूब खोजा जाता है. यहां हम आपको WrestleSeek की रिपोर्ट के मुताबिक उन दस सुपरस्टार्स के बारे में बताएंगे जिन्हें मार्च 2026 में दुनिया भर में सबसे ज्यादा सर्च किया गया.

विज्ञापन

रोमन रेंस

रोमन रेंस2 / 11

मार्च 2026 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च करने वाले रेसलर्स की लिस्ट में टॉप पर रोमन रेंस का नाम है. वैसे इसमें कोई हैरानी की बात भी नहीं है. सभी जानते हैं कि रेंस का पिछले कुछ सालों से WWE में दबदबा रहा है. फैंस उन्हें लगातार फॉलो करते हैं. बतौर पार्ट-टाइमर भी उनके काम की खूब वाहवाही होती है.

विज्ञापन

लोगन पॉल

लोगन पॉल3 / 11

दूसरे नंबर पर लोगन पॉल हैं. लोगन कुछ समय पहले तक पार्ट-टाइमर के रूप में काम करते थे. अब वो फुल टाइमर बन चुके हैं. लोगन को भी मार्च 2026 में खूब सर्च किया गया है. इसका एक कारण ये भी है कि वो फेमस यूट्यूबर हैं. मौजूदा समय में वो ऑस्टिन थ्योरी के साथ टैग टीम चैंपियन भी हैं.

ब्रॉक लैसनर

ब्रॉक लैसनर 4 / 11

इस लिस्ट में ब्रॉक लैसनर का नाम ना हो, ऐसा कभी नहीं हो सकता है. वो तीसरे नंबर पर मौजूद हैं. वैसे मार्च में लैसनर WWE टीवी पर खूब एक्टिव रहे हैं. रेसलमेनिया 42 में उनका मुकाबला ओबा फेमी के साथ होने वाला है. लैसनर को भी फैंस ने खूब सर्च किया है.

विज्ञापन

सीएम पंक

सीएम पंक 5 / 11

सीएम पंक की फैन-फॉलोइंग भी पूरी दुनिया में है. मौजूदा समय में वो वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन हैं. लिस्ट में वो चौथे नंबर पर हैं. फैंस ने गूगल पर उनके कारनामों को भी खूब खोजा है. सबसे बड़ी बात है कि मार्च में वो रेड ब्रांड के सभी एपिसोड में शानदार अंदाज में एक्टिव रहे हैं. इस वजह से उनका नाम आना स्वाभाविक है.

रैंडी ऑर्टन

रैंडी ऑर्टन6 / 11

रैंडी ऑर्टन ने कुछ हफ्ते पहले ही हील टर्न लिया है और इस वजह से लिस्ट में उनका नाम आना जरूरी है. रेसलमेनिया 42 में ऑर्टन का मुकाबला अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप के लिए कोडी रोड्स के साथ होने वाला है. कहा जा रहा है कि इस बार ऑर्टन नए WWE चैंपियन बन सकते हैं.

विज्ञापन

रिया रिप्ली

रिया रिप्ली7 / 11

रिया रिप्ली वुमेंस डिवीजन में टॉप स्टार के रूप में काम कर रही हैं. रिपोर्ट के मुताबिक उनकी सैलरी भी सबसे ज्यादा है. वो अपने अलग किरदार और खूबसूरती के लिए भी फेमस हैं. इस वजह से गूगल पर उन्हें खूब सर्च किया जाता है. वो लिस्ट में 6वें नंंबर पर मौजूद हैं.

डेनहाउजेन

डेनहाउजेन8 / 11

डेनहाउजेन ने हाल ही में WWE में कदम रखा है. वो अपने कैरेक्टर की वजह से छा गए हैं. मार्च में उन्हें गूगल में खूब सर्च किया गया है. वो एक मिस्ट्री बॉक्स के तहत सभी के सामने आए थे. इस कारण से भी सभी की नजरें उनके ऊपर थीं. लिस्ट में वो सातवें नंबर पर हैं.

विज्ञापन

कोडी रोड्स

कोडी रोड्स9 / 11

इस लिस्ट में कोडी रोड्स का 8वें नंबर पर होना थोड़ा चौंकाने वाली बात है. मौजूदा समय में वो कंपनी के सबसे बड़े फेस हैं. अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप भी उनके पास है. इस बावजूद गूगल सर्च के मामले में उनका नंबर काफी पीछे है. वैसे कोडी ने पिछले कुछ सालों में खूब नाम कमाया है.

रे मिस्टीरियो

रे मिस्टीरियो10 / 11

WWE हॉल ऑफ फेमर इंजरी के कारण ज्यादातर एक्शन से बाहर ही रहे हैं. इसके बावजूद गूगल पर लोगों ने उन्हें खूब सर्च किया है. वो लिस्ट में 9वें नंबर पर हैं. हाल ही में मिस्टीरियो ने वापसी की है. वो रेसलमेनिया में होने वाले इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच का हिस्सा भी हैं.

विज्ञापन

लिव मॉर्गन

लिव मॉर्गन11 / 11

लिस्ट में लिव मॉर्गन 10वें नंबर पर मौजूद हैं. वो अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं. 2026 का वुमेंस रॉयल रंबल मैच भी उन्होंने जीता है. रेसलमेनिया 42 में उनका मुकाबला स्टेफनी वकेर के साथ वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए होने वाला है. मॉर्गन को भी गूगल पर लोगों ने खूब सर्च किया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन