इन 10 WWE स्टार्स की फूटी किस्मत! मेहनत के बावजूद Triple H ने WrestleMania 42 से काटा पत्ता

WWE WrestleMania 42 के आयोजन में अब कुछ ही हफ्ते रह गए हैं. मैच कार्ड पूरी तरह से तैयार हो चुका है. कंपनी ने बड़े मुकाबले इस बार रखे हैं. कुछ टॉप स्टार्स को इस बार ट्रिपल एच ने मेगा इवेंट में जगह नहीं दी गई है. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

WWE
1 / 10
WrestleMania 42

WWE WrestleMania 42 का आयोजन 18 और 19 अप्रैल को लास वेगास में होने वाला है. इसकी पूरी तैयारियां हो चुकी है. कंपनी ने 13 मुकाबलों को ऐलान किया है. नाइट-1 में 7 और नाइट-2 में 6 मैच रखे गए हैं. रोमन रेंस, ब्रॉक लैसनर और सीएम पंक सहित बड़े स्टार्स एक्शन दिखाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. उम्मीद के मुताबिक बड़े सरप्राइज मिलेंगे. इस बीच कुछ ऐसे रेसलर्स भी हैं जिन्होंने पूरे साल मेहनत की, लेकिन उन्हें मेगा इवेंट में जगह नहीं मिली. ट्रिपल एच ने इनका पत्ता काट दिया. आइए आपको ऐसे 10 सुपरस्टार्स के बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

सोलो सिकोआ

सोलो सिकोआ2 / 10

2022 से मेन रोस्टर में सोलो सिकोआ ने अभी तक बढ़िया काम किया है. उन्होंने ब्लडलाइन की स्टोरी को मजेदार बनाया. मौजूदा समय में वो MFT ग्रुप के लीडर हैं. उन्हें अभी तक उनकी मेहनत का फल नहीं मिला है. उनका रेसलमेनिया डेब्यू नहीं हुआ है. इस साल भी मैच कार्ड में उन्हें जगह नहीं दी गई है.

विज्ञापन

डेमियन प्रीस्ट-आर ट्रुथ

डेमियन प्रीस्ट-आर ट्रुथ3 / 10

डेमियन प्रीस्ट और आर ट्रुथ ने हाल ही में WWE टैग टीम चैंपियनशिप जीती है. दोनों स्टार्स लंबे समय से अच्छा काम कर रहे हैं. खासकर प्रीस्ट का नाम टॉप स्टार्स की लिस्ट में आता है. इन दोनों को भी रेसलमेनिया 42 में जगह नहीं मिली है. कहीं ना कहीं ट्रिपल एच ने ये बहुत बड़ी गलती की है.

इयो स्काई

इयो स्काई 4 / 10

इयो स्काई ने वुमेंस डिवीजन में अपना बड़ा नाम बना लिया है. पिछले साल रेसलमेनिया में उन्होंने बियांका ब्लेयर और रिया रिप्ली को हराकर वुमेंस वर्ल्ड टाइटल रिटेन किया था. इयो को इस साल मैच कार्ड में जगह नहीं मिली हैं. कहीं ना कहीं इससे उनका करियर खराब हो सकता है.

विज्ञापन

ब्रॉन ब्रेकर

ब्रॉन ब्रेकर5 / 10

ब्रॉन ब्रेकर की भी किस्मत खराब चल रही है. कुछ समय पहले वो फ्यूचर स्टार के रूप में काम कर रहे थे. अब वो रेसलमेनिया 42 का हिस्सा नहीं हैं. इंजरी के कारण उन्हें बाहर होना पड़ा था. ब्रेकर ने पिछले कुछ सालों में बहुत ही बढ़िया काम किया है. फैंस भी उन्हें लेकर काफी निराश होंगे.

ओस्का

ओस्का6 / 10

ओस्का ने लंबे समय से वुमेंस डिवीजन को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दिया है. रेसलमेनिया में उनका प्रदर्शन भी बढ़िया रहा है. रेसलमेनिया 42 में उन्हें मौका नहीं दिया गया है. वो इस बार दर्शक बनकर रह गई हैं. ओस्का की बुकिंग पर जरूर आगे जाकर सवाल खड़े होंगे.

विज्ञापन

अंकल हाउडी

अंकल हाउडी7 / 10

अंकल हाउडी लंबे समय से वायट सिक्स को लीड कर रहे हैं. ट्रिपल एच ने उनकी बुकिंग भी खराब तरह से की है. रेसलमेनिया 42 के मैच कार्ड में उन्हें भी जगह नहीं मिली हैं. कंपनी ने उन्हें किसी बड़े मैच में जरूर शामिल करना चाहिए था.

राकेल रॉड्रिगेज

राकेल रॉड्रिगेज 8 / 10

राकेल रॉड्रिगेज ने अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीता है. उनकी वजह से जजमेंट डे को खूब सफलता मिली है. राकेल को कहीं ना कहीं कंपनी ने रेसलमेनिया 42 में किसी बड़े मैच में जगह देनी चाहिए थी. वो ये चीज डिजर्व करती हैं. कंपनी ने उन्हें बाहर ही रखा है.

विज्ञापन

इल्जा ड्रेगनोव

इल्जा ड्रेगनोव9 / 10

इल्जा ड्रेगनोव WWE के फ्यूचर स्टार हैं. बतौर यूएस चैंपियन उन्होंने जबरदस्त काम किया था. वो फाइटिंग चैंपियन रहे. रेसलमेनिया 42 में उन्हें भी जगह नहीं दी गई है और ये बहुत ही गलत बात है. इल्जा को किसी बड़े मैच में जरूर शामिल किया जाना चाहिए था.

कार्मेल हेज

कार्मेल हेज10 / 10

कार्मेल हेज हाल ही में सैमी ज़ेन के खिलाफ यूएस चैंपियनशिप हारे हैं. उनका टाइटल रन जबरदस्त रहा है. रेसलमेनिया 42 के मैच कार्ड में उन्हें भी जगह नहीं मिली है. वो मेगा इवेंट में होना डिजर्व करते थे. ट्रिपल एच ने एक बार फिर उनकी खराब बुकिंग की है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन