
1 / 7
Thalapathy Vijay Film: बॉक्स ऑफिस पर कई ऐसी फिल्में रिलीज होती हैं, जो कमाल की कमाई करके रिकॉर्ड बना देती हैं. हालांकि, कुछ फिल्में फ्लॉप भी हो जाती हैं. आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसके क्लाइमैक्स का 1 सीन किसी का भी दिमाग हिला सकता है.

2 / 7
हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि थलापति विजय की फिल्म 'लियो' है. साल 2023 में आई इस फिल्म ने दर्शकों का दिल जीत लिया था और बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी.

3 / 7
फिल्म 'लियो' की बात करें तो इस फिल्म ने दुनियाभर में 600 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर इतिहास रच दिया था. इस फिल्म को हर किसी का बेहद शानदार रिस्पॉन्स मिला था.

4 / 7
फिल्म में तृषा कृष्णन के साथ विजय की केमिस्ट्री लोगों को बेहद पसंद आई थी. इसके अलावा फिल्म की सस्पेंस भरी कहानी ने दर्शकों को अंत तक कुर्सी से बांधे रखा था.

5 / 7
फिल्म 'लियो' का क्लाईमैक्स बेहद कमाल का है. जैसे ही फिल्म अपने आखिरी हिस्से में जाती है, तो दर्शक खुशी से झूम उठते हैं और थिएटर्स तालियों और सीटियों से गूंज उठते हैं.

6 / 7
विजय की ये फिल्म तीन साल पहले आई थी. 2 घंटे 44 मिनट की इस फिल्म में संजय दत्त और अर्जुन सरजा विलेन के किरदार में थे, जिन्होंने दर्शकों के दिलों पर एक अलग ही छाप छोड़ी थी.

7 / 7
अगर आपने भी अभी तक इस फिल्म को नहीं देखा है, तो आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. फिल्म 'लियो' को आईएमडीबी पर 7.2 रेटिंग मिली है.