
1 / 8
Shraddha Kapoor Birthday: बॉलीवुड की स्टार एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर आज अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं. फिल्म इंडस्ट्री में एक्ट्रेस एक से बढ़कर एक फिल्में देकर ऑडियंस को एंटरटेन कर चुकी हैं. श्रद्धा कपूर का नाम बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार है. एक्ट्रेस अपनी एक फिल्म से रातोंरात स्टार बन गई थीं. चलिए आपको भी बताते हैं एक्ट्रेस की नेटवर्थ कितनी है?

2 / 8
मुंबई में जन्मीं श्रद्धा कपूर फिल्मी परिवार से ही हैं. एक्ट्रेस के पिता शक्ति कपूर ने अपनी कॉमेडी और अपने नेगेटिव रोल्स से ऑडियंस को कई सालों तक एंटरटेन किया है. वहीं एक्ट्रेस की मौसी पद्मिनी कोल्हापुरे है, जो बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं.

3 / 8
फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखने वालीं श्रद्धा कपूर ने अपने दम पर अपनी पहचान बनाई है. एक्ट्रेस जब अपनी पढ़ाई पूरी कर रही थीं, तभी उन्हें फिल्मों के ऑफर मिलने लगे थे, जिसके बाद उन्होंने अपनी पढ़ाई को बीच में ही छोड़ दिया.

4 / 8
एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में की थी. इस साल एक्ट्रेस 'तीन पत्ती' फिल्म में नजर आई थीं. हालांकि इस फिल्म से श्रद्धा कपूर को कुछ खास पहचान नहीं मिल सकी. इसमें उनके साथ अमिताभ बच्चन और आर माधवन लीड रोल में थे.

5 / 8
श्रद्धा कपूर की पहली ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. साल 2013 में एक्ट्रेस की 'आशिकी 2' फिल्म रिलीज हुई और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की. वहीं इस एक फिल्म ने एक्ट्रेस को रातोंरात स्टार बना दिया था.

6 / 8
'आशिकी 2' में श्रद्धा कपूर के साथ सिद्धार्थ रॉय कपूर भी लीड रोल में थे. दोनों की केमिस्ट्री को ऑडियंस ने इतना पसंद किया था कि ये फिल्म उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी. कहानी के साथ-साथ फिल्म के गाने भी ब्लॉकबस्टर साबित हुए थे.

7 / 8
श्रद्धा कपूर आज बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हैं. उनकी 'स्त्री' और 'स्त्री 2' फिल्म इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हैं. इन दोनों फिल्मों के बाद से ही श्रद्धा कपूर को बॉलीवुड की 'स्त्री' कहा जाता है.

8 / 8
शक्ति कपूर की लाडली की नेटवर्थ की बात करें तो श्रद्धा कपूर आज 123 करोड़ रुपये की मालकिन हैं. एक्ट्रेस के पास मुंबई में एक शानदार घर है, जिसकी कीमत 60 करोड़ है. वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक्ट्रेस एक फिल्म के लिए 5 से 7 करोड़ रुपये लेती हैं.