
1 / 8
Shahid Kapoor Top 7 Movies: शाहिद कपूर को बॉलीवुड का वर्सेटाइल और मेहनती एक्टर कहा जाता है. उन्होंने 'इश्क विश्क' से करियर की शुरआत की और बाद में 'विवाह' और 'कबीर सिंह' तक का सफर तय किया. उन्हें इंडस्ट्री का चॉकलेटी बॉय भी कहा जाता है. इन दिनों वो 'ओ रोमियो' को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म ने इंडिया में महज कुछ ही दिनों में 50 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है. ऐसे में चलिए बताते शाहिद के करियर की टॉप 5 टर्निंग प्वॉइंट्स वाली फिल्मों के बारे में...

2 / 8
शाहिद कपूर की डेब्यू फिल्म 'इश्क विश्क' को साल 2003 में रिलीज किया गया था. इस मूवी में कॉलेज वाला रोमांस देखने के लिए मिला था, जिसने एक्टर को रातोंरात स्टार बना दिया था. फिल्म ने भले ही बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं की थी लेकिन इसमें शाहिद के काम को नोटिस किया गया था. इस फिल्म के लिए एक्टर को बेस्ट मेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था. (Photo- IMDb)

3 / 8
शाहिद कपूर को इंडस्ट्री का चॉकलेट बॉय बनाने में फिल्म 'विवाह' की अहम भूमिका रही थी. लगातार फ्लॉप देने की वजह से एक्टर इस फिल्म को पहले करने के लिए राजी नहीं थे. लेकिन, जब इसे रिलीज किया गया तो फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार परफॉर्म किया. IMDb के अनुसार, फिल्म ने 48 करोड़ का बिजनेस किया था. जबकि इसका बजट 8 करोड़ था. ये ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. (Photo- IMDb)

4 / 8
विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी फिल्म 'कमीने' को साल 2009 में रिलीज किया गया था. इसमें उन्होंने गुड्डू और चार्ली का डबल रोल प्ले किया था. फिल्म में दर्शकों ने उन्हें काफी पसंद किया था और इससे उन्होंने अपनी चॉकलेटी ब्वॉय वाली छवि को तोड़ा था. IMDb के अनुसार, फिल्म ने 35 करोड़ के बजट में 70 करोड़ की कमाई की थी. (Photo- IMDb)

5 / 8
शाहिद कपूर की फिल्म 'हैदर' को साल 2014 में रिलीज किया गया था. मूवी से एक्टर ने सभी को हैरान ही कर दिया था. IMDb की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म का बजट 45 करोड़ था और इसकी वर्ल्डवाइड कमाई 87 करोड़ रही थी. इसके लिए अभिनेता ने फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर अवॉर्ड भी जीता था. फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर एवरेज मार्क की गई लेकिन क्रिटिक्स की पसंदीदा फिल्मों में से एक बन गई थी. (Photo- IMDb)

6 / 8
शाहिद कपूर की फिल्म 'कबीर सिंह' उनकी उन फिल्मों में से एक रही, जिसने बॉक्स ऑफिस पर मोटी कमाई की. इसे उनके करियर की सबसे बड़ी सक्सेसफुल फिल्म माना गया. IMDb के अनुसार, फिल्म का बजट 55 करोड़ था जबकि इसकी वर्ल्डवाइड कमाई 377 करोड़ रही थी. ये ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. इसमें उनके साथ कियारा आडवाणी लीड रोल में थीं और दोनों की केमिस्ट्री ने फैंस का दिल ही जीत लिया था. (Photo- IMDb)

7 / 8
साल 2018 में रिलीज की गई शाहिद कपूर की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म 'पद्मावत' उनकी हिट फिल्मों में से एक रही है. इसमें उन्होंने महारावल रतन सिंह का रोल प्ले किया था. फिल्म में उनका शांत अंदाज उनकी मैच्योरिटी को दिखाता है. ये उनके करियर की पहली 300 करोड़ी फिल्म रही थी. इसमें रणवीर सिंह को खिलजी के रोल में देखा गया था और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म किया था. (Photo- IMDb)

8 / 8
शाहिद कपूर की फिल्म 'फर्जी' ने ओटीटी की दुनिया में नया मुकाम हासिल किया था. ओटीटी पर शाहिद की इस फिल्म ने एक्टर के लिए नई पहचान दिलाई थी. शाहिद कपूर का करियर उतार-चढ़ाव भरा लेकिन एक ये एक किसी मिसाल से कम नहीं रहा. (Photo- IMDb)