
1 / 8
Salman Khan Fitness Secrets: Salman Khan के ट्रेनर राकेश ने एक्टर की फिटनेस का बारे में पोलपट्टी खोली है. इतना पैसा होने पर भी सलमान सादा जीवन जीने में विश्वास रखते हैं. वे सिर्फ मां सलमा खान के हाथ से बने खाना ही खाते हैं. इसीलिए 60 की उम्र में भी सलमान इतने फिट लगते हैं.

2 / 8
पिछले साल दिसंबर में सलमान खान 60 वर्ष के हो गए थे. फिर भी उनकी ऐसी फिटनेस देखकर हर कोई आश्चर्य से भर जाता है. इसके लिए वे किसी भी तरीका कोई महंगा प्रोटीन या फैंसी प्रोडक्ट का इस्तेमाल नहीं करते, लेकिन इस एक आदत से उनकी फिटनेस लाजवाब रहती है. (Credit- Pinterest)

3 / 8
वो अभी भी 30-35 के हैं. मसल्स मजबूत, बॉडी फिट और एनर्जी कमाल की. लोग सोचते हैं कि शायद वो महंगे प्रोटीन पाउडर या फैंसी सप्लीमेंट्स लेते हैं. लेकिन सच ये है कि ना महंगे प्रोटीन पाउडर, ना ही कोई फैंसी प्रोडक्ट... सिर्फ घर के खाने से वो इतने फिट रहते हैं. (Credit- Pinterest)

4 / 8
सलमान खान के ट्रेनर राकेश ने बताया है कि भाईजान सिर्फ घर का खाना खाते हैं. वो अपनी मां सलमा खान के हाथ का बना खाना ही पसंद करते हैं. बाहर का कोई भी खाना हो, वो कहते हैं - "घर का खाना दो, मम्मी ने जो बनाया वही खाऊंगा." (Credit- Pinterest)

5 / 8
वो कभी बाहर का जंक फूड या प्रोसेस्ड फूड नहीं लेते. उनका पूरा फोकस सिंपल, हेल्दी और घरेलू खाने पर रहता है. सलमान हर दिन 5 बार खाना खाते हैं. सुबह वो दलिया (पोरिज), अंडे और फल खाते हैं. ये प्रोटीन और एनर्जी देता है. (Credit- Pinterest)

6 / 8
दोपहर में घर का बना खाना जैसे चिकन या मछली, थोड़ा चावल, ढेर सारी सब्जियां और सलाद. रात का खाना भी हल्का और घरेलू होता है. वो ज्यादा चावल नहीं खाते, बल्कि सब्जियां और प्रोटीन ज्यादा लेते हैं. सलाद हर मील में जरूर होता है. बाहर का खाना बिल्कुल नहीं, सिर्फ मां के हाथ का स्वाद. (Credit- Pinterest)

7 / 8
डाइट के साथ उनका वर्कआउट भी कमाल का है। वो हफ्ते में 6 दिन जिम जाते हैं. सुबह फास्टेड कार्डियो जैसे वॉकिंग या रनिंग करते हैं. फिर वेट ट्रेनिंग में 'जायंट सेट' करते हैं- एक के बाद एक कई एक्सरसाइज बिना रेस्ट के. ये HIIT जैसा इंटेंस वर्कआउट है, जो सिर्फ 45-60 मिनट में पूरा होता है. कोई फैंसी मशीन नहीं, बस पुराना स्टाइल बॉडीबिल्डिंग.(Credit- Pinterest)

8 / 8
सलमान कहते हैं कि बिना बहाने के रोज वर्कआउट और कार्डियो करना जरूरी है. वो सोने से पहले ये काम पूरा नहीं करते तो नहीं सोते. कोई फैंसी डाइट प्लान नहीं, बस हेल्दी ईटिंग और कंसिस्टेंसी. इस तरह की डाइट को आप भी फॉलो करके अपनी बॉडी को बिल्कुल फिट रख सकते हैं. (Credit- Pinterest)