Shiv Avatar: ब्रह्मांड की रचना में शिव के 5 अवतारों का योगदान, जानें उनके अद्भुत रहस्य

Shiv Avatar: सृष्टि के रचयिता ब्रह्मा माने जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं उनके पीछे महादेव की शक्ति भी थी? मान्यता है कि शिव ने 5 रूप धारण कर ब्रह्मा को सृष्टि रचना का ज्ञान दिया. जानिए, आखिर ये पांच रूप कौन से हैं और इनका रहस्य क्या है, जो आज भी श्रद्धा और जिज्ञासा जगाता है?

shiv-avatar
1 / 7
shiv avatar katha

विज्ञापन

शिव अवतार की कथा

शिव अवतार की कथा2 / 7

Shiv Avatar: सृष्टि के निर्माण की बात आते ही सबसे पहले ब्रह्मा जी का नाम लिया जाता है, लेकिन पौराणिक मान्यताएं एक और गहरी कहानी बताती हैं. इसमें महादेव की अहम भूमिका सामने आती है. कहा जाता है कि शिव ने 5 विशेष रूप धारण कर ब्रह्मा को सृष्टि रचना की शक्ति और ज्ञान दिया. ये पांच रूप आज भी आध्यात्मिक रहस्य के रूप में पूजे जाते हैं।

विज्ञापन

सद्योजात: ज्ञान का प्रारंभ

सद्योजात: ज्ञान का प्रारंभ3 / 7

जब ब्रह्मा सृष्टि निर्माण का मार्ग खोज रहे थे, तब शिव ने सद्योजात रूप में प्रकट होकर उन्हें मंत्र और ज्ञान दिया. यह रूप शुद्धता और नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है. इस अवतार से ब्रह्मा को सृजन की क्षमता मिली और उनके संकल्प को दिशा मिली.

वामदेव: शक्ति और संतुलन

वामदेव: शक्ति और संतुलन4 / 7

दूसरे रूप वामदेव में शिव ने ब्रह्मा के अज्ञान को दूर किया. यह रूप सौंदर्य, संतुलन और करुणा से जुड़ा है. मान्यता है कि इसी रूप ने सृष्टि में भावनात्मक और जीवंत तत्व जोड़े. यह अवतार सृजन के साथ संरक्षण की शक्ति भी देता है.

विज्ञापन

तत्पुरुष: आध्यात्मिक ऊर्जा का स्रोत

तत्पुरुष: आध्यात्मिक ऊर्जा का स्रोत5 / 7

तत्पुरुष रूप में शिव ने ब्रह्मा को गायत्री मंत्र का ज्ञान दिया. यह मंत्र आज भी सबसे पवित्र माना जाता है. इस रूप का संबंध ध्यान, अनुशासन और आंतरिक शक्ति से है. इससे सृष्टि को एक संतुलित और व्यवस्थित रूप मिला.

अघोर: रहस्य और शक्ति का मेल

अघोर: रहस्य और शक्ति का मेल6 / 7

अघोर रूप शिव का सबसे रहस्यमय स्वरूप माना जाता है. इसमें भय नहीं, बल्कि परिवर्तन की शक्ति छिपी है. इस अवतार में शिव ने ब्रह्मा को अघोर मंत्र दिया, जिससे सृष्टि के जटिल और कठिन पहलुओं को संभालने की क्षमता मिली. यह रूप नकारात्मकता को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने का संकेत देता है.

विज्ञापन

ईशान: ज्ञान और दिशा का प्रतीक

ईशान: ज्ञान और दिशा का प्रतीक7 / 7

ईशान रूप शिव का पांचवां और अंतिम रूप माना जाता है. इसमें उन्होंने ब्रह्मा और माता सरस्वती दोनों को उपदेश दिया. यह रूप ज्ञान, दिशा और आध्यात्मिक उन्नति का प्रतीक है. पंचमुखी शिव की अवधारणा भी इन्हीं पांच रूपों से जुड़ी है, जो सृष्टि के हर पहलू को संतुलित रखते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन