Shardiya Navratri 2026: कब से होगा शारदीय नवरात्रि का आगाज? यहां जानें सटीक तारीख और धार्मिक महत्व

Shardiya Navratri 2026: मार्च में चैत्र नवरात्रि के पर्व का समापन हो चुका है. अब अक्टूबर महीने में नवरात्रि का पर्व आएगा. चैत्र महीने के बाद आश्विन महीने के शुक्ल पक्ष में नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है.

MAA DURGA.jpg
1 / 6
shardiya navratri kab se shuru hai

Shardiya Navratri 2026: आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की नवरात्रि सितंबर-अक्टूबर में मनाई जाती है. इसे शारदीय नवरात्रि के नाम से जानते हैं. इस बार शारदीय नवरात्रि कब से है चलिए जानते हैं.

विज्ञापन

कब से है शारदीय नवरात्रि?

कब से है शारदीय नवरात्रि? 2 / 6

द्रिक पंचांग के अनुसार, शादरीय नवरात्रि के पर्व की शुरुआत आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को होगी. यह तिथि 11 अक्टूबर को है. ऐसे में 11 अक्टूबर को शारदीय नवरात्रि का आगाज होगा.

विज्ञापन

हाथी पर होगा मां दुर्गा का आगमन

हाथी पर होगा मां दुर्गा का आगमन3 / 6

सप्ताह में अलग-अलग दिनों नवरात्रि का आगाज होता है इसके अनुसार, देवी दुर्गा के अलग-अलग वाहन होते हैं. शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 11 अक्टूबर रविवार को होगी. रविवार को माता का आगमन हाथी पर होता है.

कब होगा नवरात्रि का समापन

कब होगा नवरात्रि का समापन4 / 6

शारदीय नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि 11 अक्टूबर 2026 को होगी. 12 अक्टूबर द्वितीया तिथि, 13 अक्टूबर तृतीया तिथि, 14 अक्टूबर चतुर्थी तिथि और 15 अक्टूबर पंचमी तिथि होगी.

विज्ञापन

शारदीय नवरात्रि के नौ दिन

शारदीय नवरात्रि के नौ दिन5 / 6

16 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्रि की षष्ठी तिथि होगी. 17 अक्टूबर को सप्तमी तिथि पर महासप्तमी मनाई जाएगी. 18 अक्टूबर को भी सप्तमी तिथि रहेगी. 19 अक्टूबर को अष्टमी तिथि पर दुर्गा अष्टमी होगी. 20 अक्टूबर को नवमी तिथि के साथ शारदीय नवरात्रि का समापन होगा. इसी दिन विजयदशमी मनाई जाएगी.

शारदीय नवरात्रि में बंगाल की दुर्गा पूजा

शारदीय नवरात्रि में बंगाल की दुर्गा पूजा6 / 6

शारदीय नवरात्रि के दौरान बंगाल में दुर्गा पूजा का उत्सव मनाया जाता है. बंगाल की दुर्गा पूजा पंडालों के लिए विश्व प्रसिद्ध है. यहां पर शारदीय नवरात्रि के दौरान जगह-जगह लगे पंडाल प्रमुख आकर्षण होते हैं. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन