Numerology: सलमान खान की तरह प्यार के लिए तरसता है ये मूलांक, मगर हिस्से में आती है बेशुमार दौलत

Ank Jyotish: अंक ज्योतिष के अनुसार कुछ मूलांक वाले प्यार के लिए हमेशा तरसते रहते हैं. मगर दौलत के मामले में उनका सिक्का हमेशा चमकता है. आइए जानते हैं इस खास अंक के बारे में.

salman khan numerology
1 / 10
salman khan numerology

अंक ज्योतिष सदियों पुराना शास्त्र है. यह जीवन से जुड़े कई रहस्य खोलता है. जैसे कि सलमान खान के मूलांक की तरह ऐसे कई मूलांक हैं, जिन्हें जीवन में प्यार नहीं मिलता, लेकिन दौलत भर भरकर मिलती है.  

विज्ञापन

अंक ज्योतिष विद्या

अंक ज्योतिष विद्या2 / 10

इस विद्या में मूलांक विशेष महत्व होता है. मूलांक आपकी जन्मतिथि के योग से निकाला जाता है. अगर किसी का जन्म 12 तारीख को हुआ है, को इसका योग 3 कहलाएगा.

विज्ञापन

मूलांक का महत्व

मूलांक का महत्व3 / 10

मूलांक के जरिए आप व्यक्ति के बारे में दूर से ही काफी कुछ पता लगा सकते हैं. ग्रहों और तारीखों के माध्यम से आपको समझ आएगा कि उसका स्वभाव और व्यक्तित्व किस प्रकार का है.

सलमान खान का मूलांक

सलमान खान का मूलांक4 / 10

सलमान खान का जन्म 27 दिसंबर 1965 को हुआ. उनकी जन्मतिथि के अनुसार उनका मूलांक 9 बनता है. यह मंगल ग्रह से प्रभावित होता है. मंगल तेज और शक्ति का प्रतीक है.

विज्ञापन

मूलांक 9 के बारे में

मूलांक 9 के बारे में5 / 10

जिन जातकों का जन्म किसी भी महीने की 9, 18 या 27 तारीख को हुआ हो, ऐसे लोगों का मूलांक 9 कहलाता है. इनके स्वामी ग्रह मंगल होते हैं, जो इन जातकों के अंदर तेज और जोश भरते हैं.

मजबूत इरादों के वाले लोग

 मजबूत इरादों के वाले लोग6 / 10

इन जातकों के इरादे मजबूत और हौसला फौलादी होता है. इसीलिए इन्हें हर क्षेत्र में खूब सफलता मिलती है. अपने काम को पूरी शिद्दत के साथ करना इनकी फितरत होती है.

विज्ञापन

प्यार में कच्ची किस्मत

 प्यार में कच्ची किस्मत7 / 10

इन जातकों की किस्मत प्यार के मामले में काफी कच्ची होती है. यह लोग जिंदगीभर खुद को अकेला महसूस करते हैं. इनका तेज और व्यवहार हर कोई समझ नहीं पाता. सभी को लगता है कि इन्हें गुस्सा बहुत आता है. मगर ये लोग दिल के साफ व्यक्ति होते हैं.

क्यों नहीं मिलता साथी?

क्यों नहीं मिलता साथी?8 / 10

यह जातक सलमान खान की तरह बहुत भावुक होते हैं. इनका जोश और भावनाएं मिलकर दूसरों के लिए मुश्किलें पैदा कर सकता है. कई बार इनका कंट्रोलिंग नेचर लोगों को इनसे दूर कर देता है. लेकिन इसका मतलब ये नहीं की इनका दिल पत्थर का है.

विज्ञापन

दौलत-शौहरत मिलेगी

दौलत-शौहरत मिलेगी9 / 10

सलमान खान की तरह भावुकता और जोश की वजह से अगर प्यार में सिक्का खोटा होता है. तो वहीं उन्हें करियर में मेहनत का फल जरूर मिलता है. समाज में नाम और बैंक अकाउंट में पैसा उन्हें दुनिया में बड़ी पहचान देती है. सलमान खान भी इसी अंक से ताल्लुक रखते हैं. उनके जीवन को देखकर ये समझा जा सकता है.

Disclaimer

Disclaimer10 / 10

यह लेख ज्योतिष और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. News 24 इसकी पुष्टि नहीं करता.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन