Premanand Maharaj: जीवन में चाहिए सुकून और सुख-शांति, अपनाएं प्रेमानंद महाराज के बताए 5 उपाय

Premanand Maharaj: वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज भक्तों को मार्गदर्शन देने और अपने अनमोल विचारों के लिए जाने जाते हैं. वह प्रवचन के दौरान भक्तों के सवालों का जवाब देते हैं. उन्होंने जीवन में सुंख-शांति के लिए उपायों के बारे में बताया है.

premanand maharaj.jpg
1 / 6
premanand maharaj quotes in hindi

Premanand Maharaj: जीवन की मुश्किलों से परेशान हैं और जीवन में सुख-शांति की चाह हैं तो आप प्रेमानंद महाराज के बताए उपायों को अपना सकते हैं. इन उपायों को करने से आपको सुख, शांति और ईश्वर की कृपा की प्राप्ति होगी.

विज्ञापन

भगवान का स्मरण

भगवान का स्मरण2 / 6

जीवन में सुख-शांति के लिए भगवान का नाम जाप करना चाहिए. सुख-शांति की प्राप्ति भगवान की भक्ति से ही प्राप्त हो सकती है. आप राधा रानी, या प्रभु श्रीराम के नाम का जाप करें. अपने आराध्य का नाम जपने से जीवन सरल होगा.

विज्ञापन

सत्संग का सेवन

सत्संग का सेवन3 / 6

सत्संग का सेवन करें यानी सत्संग सुनने और अमृत वाणी ग्रहण करने से आपको लाभ होगा. इसके साथ ही आप अच्छे लोगों की संगति में रहें. संतों की वाणी और धार्मिक कथाओं का श्रवण करें.

सेवा भाव रखें

सेवा भाव रखें4 / 6

मनुष्य को जीवन में सेवा भाव रखना चाहिए. वृद्धजनों की सेवा करनी चाहिए. साधु-संतों और गायों की सेवा करें. सेवा करना परमानंद की अनुभूति कराता है. सेवा भाव रखने वाले व्यक्ति का जीवन सुखमय होता है.

विज्ञापन

संतोष और विश्वास

संतोष और विश्वास5 / 6

व्यक्ति को जीवन में धैर्य रखना चाहिए और भगवान में विश्वास रखना चाहिए. संतोष और विश्वास से दुखों का अंत होता है और जीवन सुखमय होता है.

साधारण जीवन

साधारण जीवन 6 / 6

सुख-शांति से जीवन जीने के लिए व्यक्ति को खान-पान, व्यवहार, वाणी, और विचारों पर संयम रखना चाहिए. संयमित और साधारण व्यक्ति को सुखों की प्राप्ति होती है. (All Photo Credit - Social Media) डिस्क्लेमर: यह खबर धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन