Numerology: 30 से 35 उम्र के बाद इन तिथियों पर जन्मे लोगों को मिलती है सफलता, अनुपमा फेम रुपाली गांगुली हैं परफेक्ट एग्जांपल

Numerology Predictions: कई लोगों को जीवन में बहुत ही जल्दी सफलता मिल जाती है तो कुछ को लंबा संघर्ष करना पड़ता है. हालांकि, व्यक्ति की सफलता के पीछे उसके मूलांक की भी खास भूमिका होती है. आज हम आपको उस मूलांक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिस पर जन्मे लोगों को 30 से 35 उम्र के बाद सफलता मिलती है. खास बात यह है कि ये ही अनुपमा फेम अभिनेत्री रुपाली गांगुली का मूलांक है.

Numerology
1 / 6

छोटे पर्दे के मशहूर शो अनुपमा से अभिनेत्री रुपाली गांगुली ने लोगों के दिल में एक खास जगह बनाई है. उनकी फैन फॉलोइंग में बच्चों से लेकर बड़े-बुजुर्ग तक शामिल हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि रुपाली की सफलता के पीछे उनकी जन्मतिथि का भी खास महत्व है. यहां पर आप अनुपमा फेम रुपाली गांगुली के मूलांक और उससे जुड़ी मुख्य बातों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. (Credit- News24 Graphics)

विज्ञापन

रुपाली गांगुली का मूलांक

रुपाली गांगुली का मूलांक2 / 6

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 5 अप्रैल 1977 को अभिनेत्री रुपाली गांगुली का जन्म हुआ है. ज्योतिष शास्त्र की मानें तो जिन लोगों का जन्म 5, 14, या 23 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 5 होता है. इस हिसाब से रुपाली गांगुली का मूलांक भी पांच ही है. (Credit- Social Media)

विज्ञापन

मूलांक 5 का स्वामी ग्रह

मूलांक 5 का स्वामी ग्रह3 / 6

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मूलांक 5 के स्वामी और कोई नहीं बल्कि बुध महाराज हैं. बुध ग्रह की कृपा से व्यक्ति की बुद्धि का विकास होता है और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है. इसके अलावा व्यक्ति दिमाग से तेज और चतुर होता है. (Credit- Freepik)

चंचल स्वभाव के होते हैं ये लोग

चंचल स्वभाव के होते हैं ये लोग4 / 6

आपको बता दें कि मूलांक 5 के लोगों का स्वभाव चंचल होता है. ये ज्यादा समय तक चुप नहीं रह पाते हैं. इन्हें बातें करना बहुत पसंद होता है. इसके अलावा ये यात्रा के शौकीन होते हैं. इन्हें नई-नई जगह पर घूमना और ट्रैवल करना अच्छा लगता है. (Credit- Freepik)

विज्ञापन

संघर्ष करना ही पड़ता है

संघर्ष करना ही पड़ता है5 / 6

अंक ज्योतिष शास्त्र की मानें तो मूलांक 5 के अधिकतर लोगों को उम्र 30 से 35 के बाद सफलता मिलती है. इससे पहले इन्हें संघर्ष करना ही पड़ता है. वहीं, अगर इस उम्र से पहले किसी व्यक्ति को सफलता मिल जाती है तो वो उससे संतुष्ट नहीं रहता है. (Credit- Freepik)

मूलांक 5 वालों के लकी करियर

मूलांक 5 वालों के लकी करियर6 / 6

मूलांक 5 के लोग बातचीत करने या अपनी बात को समझाने में माहिर होते हैं. इसी वजह से इनके पत्रकारिता, लेखन, एक्टिंग और होटल मैनेजमेंट आदि क्षेत्रों में सफल होने की संभावना अधिक रहती है. हालांकि, इनके लिए खुद का व्यापार करना भी अच्छा रहता है. (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.) (Credit- Freepik)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन