Holi 2026 Date: 3 या 4 मार्च कब है होली?

Holi 2026 Date: साल के सबसे बड़े त्योहारों में से एक है होली. इस दो दिवसीय त्योहार के पहले दिन होलिका दहन (Holika Dahan) होता है और दूसरे दिन रंगो वाली होली मनाई जाती है. लेकिन, इस साल 3 मार्च की शाम लग रहे चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse) के चलते होली की तिथि को लेकर लोगों में कंफ्यूजन की स्थिति बनने लगी है. हर साल होलिका दहन के अगले दिन रंग खेला जाता है, लेकिन इस साल लोग 2 मार्च के दिन ही होलिका दहन करने की सोच रहे हैं. ऐसे में उलझन यह है कि 3 मार्च को रंगो वाली होली मनाई जाएगी या 4 मार्च को. आइए आपकी इस कंफ्यूजन को दूर करते हैं. यहां जानिए इस साल होली खेलने की सही तिथि क्या है.

Holi Kab Hai 2026
1 / 7
होली 3 या 4 मार्च कब है?

विज्ञापन

2 / 7

2 मार्च की शाम 5 बजकर 18 मिनट से भद्रा लगेगी और 3 मार्च की सुबह 4 बजकर 56 मिनट तक रहेगी. ऐसे में होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 2 मार्च की मध्यरात्रि 12 बजकर 50 मिनट से 2 बजकर 2 मिनट तक रहेगा.

विज्ञापन

3 / 7

शास्त्रों के अनुसार, भद्रा पुच्छ काल में होलिका दहन करने को श्रेष्ठ माना जाता है. ऐसे में 2 मार्च को ही होलिका दहन करना शुभ होगा.

4 / 7

3 मार्च की शाम पूर्णिमा तिथि पर खग्रास चंद्रग्रहण लगने जा रहा है. यह चंद्रग्रहण (Chandra Grahan) भारत में शाम 6 बजे से 6 बजकर 48 मिनट तक लगेगा. लेकिन, ग्रहण से पहले ही इसका सूतक काल लग जाएगा.

विज्ञापन

5 / 7

धार्मिक मान्यतानुसार सूतक काल अशुभ समय होता है और इस समयावधि में बहुत से काम करने की मनाही होती है. ऐसे में सूतक काल के चलते 3 मार्च के दिन होली नहीं खेली जाएगी.

6 / 7

इस साल 2026 में 4 मार्च, बुधवार को रंगो वाली होली (Holi) खेली जा रही है. 4 मार्च को चैत्र कृष्ण प्रतिपदा के सूर्योदय के बाद ही रंगों वाली होली खेलने का विधान है.

विज्ञापन

7 / 7

होली के दिन लोग एकदूसरे को गुलाल लगाते हैं और सभी बैर भुलाकर दोस्त बन जाते हैं. इस त्योहार को बच्चे-बड़े सभी खूब उत्साह से मनाते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन