
1 / 6
Hindu Beliefs: घर में चींटियों का दिखना आम बात है. लेकिन कई लोग इसे केवल सफाई या मौसम से नहीं जोड़ते, बल्कि संकेत के रूप में भी देखते हैं. ज्योतिष और पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार अलग-अलग रंग की चींटियां अलग संदेश देती हैं. खासकर काली और लाल चींटियों को लेकर कई तरह की धारणाएं प्रचलित हैं.
काली चींटियां मानी जाती हैं शुभ संकेत

2 / 6
ज्योतिष शास्त्र में काली चींटियों का घर में दिखना सामान्य से अधिक सकारात्मक माना गया है. कई परंपराओं के अनुसार काली चींटियों का घर में आना धन के आगमन का प्रतीक माना जाता है. यह भी कहा जाता है कि ऐसे समय में परिवार की आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे बेहतर हो सकती है.
रसोई में दिखें तो अन्न की कमी नहीं

3 / 6
लोक मान्यता के अनुसार यदि काली चींटियां रसोई में दिखाई दें तो इसे अच्छा संकेत माना जाता है. माना जाता है कि जिस घर की रसोई में काली चींटियां आती हैं, वहां अन्न की कमी नहीं होती है. वहीं, कुछ लोग इसे घर में खाद्य पदार्थों की उपलब्धता और समृद्धि का प्रतीक भी मानते हैं.
लाल चींटियां क्यों मानी जाती हैं अशुभ

4 / 6
परंपरागत ज्योतिषीय मान्यताओं में लाल चींटियों को लेकर सावधानी की बात कही जाती है. माना जाता है कि यदि घर में अचानक लाल चींटियां बड़ी संख्या में दिखने लगें तो यह अच्छा संकेत नहीं माना जाता. ज्योतिष के अनुसार यह आर्थिक परेशानियों का संकेत हो सकता है. ऐसी स्थिति में खर्च बढ़ने या अचानक धन संबंधी समस्या आने की आशंका बताई जाती है.
कर्ज या आर्थिक दबाव का संकेत

5 / 6
कुछ मान्यताओं में कहा गया है कि लाल चींटियों का घर में अधिक दिखाई देना कर्ज लेने की स्थिति भी पैदा कर सकता है. इसलिए इसे सतर्क रहने का संकेत माना जाता है. यह भी माना जाता है कि ऐसे संकेतों के माध्यम से शनि और ईष्ट देव व्यक्ति को सावधान रहने का संदेश देते हैं.
लाल चींटियों का झुंड दिखे तो रखें ध्यान

6 / 6
यदि घर में लाल चींटियों का बड़ा समूह दिखाई दे तो परंपरागत मान्यताओं के अनुसार इसे चेतावनी माना जाता है. ऐसे समय में लोगों को अपने खर्च, काम और निर्णयों में ज्यादा सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है.