Delhi Famous Devi Mandir: दिल्ली NCR के इन 5 प्रसिद्ध मंदिरों में करें माता रानी के दर्शन, हर अर्जी होगी स्वीकार

Delhi Famous Devi Mandir: चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 19 मार्च 2026, दिन गुरुवार से हो चुकी है. अब इसका समापन 27 मार्च को रामनवमी के दिन होगा. आप इस दौरान नवरात्रि में दिल्ली में स्थिति देवी मां के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन के लिए जा सकते हैं.

नवरात्रि में घूमें दिल्ली के 5 प्रसिद्ध मंदिर
1 / 6
delhi mein mata rani ke mandir

Delhi Famous Devi Mandir: दिल्ली में माता रानी के कई प्रसिद्ध मंदिर हैं. इन दिनों नवरात्रि के दौरान इन मंदिरों में पूजा और भजन-कीर्तन का माहौल आपको प्रसन्न कर देगा. आप इन मंदिरों में दर्शन के लिए जा सकते हैं. चलिए दिल्ली में स्थिति माता रानि के 5 प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

झंडेवाली माता मंदिर

झंडेवाली माता मंदिर2 / 6

झंडेवालान मंदिर दिल्ली के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक हैं. यह मंदिर नवरात्रि के दौरान बेहद भव्य सजाया जाता है. इस मंदिर में झंडा चढ़ाने की पुरानी परंपरा है इस मंदिर को इसी वजह से झंडेवालान मंदिर कहते हैं.

विज्ञापन

कालकाजी मंदिर

कालकाजी मंदिर3 / 6

कालकाजी मंदिर एक मनोकामना सिद्ध पीठ मंदिर है. यह मंदिर दिल्ली के नेहरू प्लेस के पास स्थित है. यह मंदिर मां काली को समर्पित है. नवरात्रि के दौरान इस मंदिर में खूब भीड़ लगती है.

योगमाया मंदिर

योगमाया मंदिर4 / 6

योगमाया मंदिर कुतुब मीनार से महज सौ मीटर की दूरी पर है. यह मंदिर महरौली में स्थिति प्राचीन मंदिरों में से एक है. यह मंदिर भगवान कृष्ण की बहन योगमाया को समर्पित माना जाता है. इसका संबंध महाभारत काल से है.

विज्ञापन

छतरपुर मंदिर

छतरपुर मंदिर5 / 6

दिल्ली के महरौली में स्थित छतरपुर मंदिर मां कात्यायनी को समर्पित है. यह मंदिर सफेद संगमरमर से बना हुआ है. यहव मंदिर बहुत ही प्रसिद्ध है. आप इस मंदिर में इस नवरात्रि दर्शन के लिए जा सकते हैं.

शीतला माता मंदिर

शीतला माता मंदिर 6 / 6

दिल्ली एनसीआर में स्थित शीतला माता का मंदिर बहुत ही प्रसिद्ध है. इस मंदिर को लेकर दिल्लीवासियों में अटूट श्रद्धा है. ऐसी मान्यता है कि, इस मंदिर में दर्शन करने से चेचक जैसी बीमारियों से रक्षा होती है. आप नवरात्रि के दौरान इस मंदिर में दर्शन के लिए जा सकते हैं. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन