19 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू, नए नियम किए लागू, गैर-सनातनियों के प्रवेश और कैमरे पर सख्त नियम

Char Dham Yatra 2026: उत्तराखंड के छोटे चारधाम की यात्रा अप्रैल महीने में शुरू होने वाली है. चारों धाम के कपाट खुलने की तारीख आ गई है. यात्रा की तारीख के साथ ही कई नियमों के साथ सख्ती बढ़ाई गई है. चलिए चारधाम यात्रा के नए नियमों के बारे में जानते हैं.

Chardham.jpg
1 / 6
uttarakhand char dham yatra strict rules

Char Dham Yatra 2026: चारधाम यात्रा में गैर सनातनियों के प्रवेश को वर्जित किया गया है. इसके साथ ही वीडियो और फोटो पर प्रतिबंध किया गया है. अगर कोई इन नियमों की अनदेखी करता है तो उचित कार्रवाई की जा सकती है.

विज्ञापन

मंदिर परिसर में कैमरा और फोन ले जाने पर प्रतिबंध

मंदिर परिसर में कैमरा और फोन ले जाने पर प्रतिबंध2 / 6

बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि, चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियों लगभग पूरी हो चुकी हैं. इस बार नियमों को सख्त किया गया है. मंदिर परिसर में कैमरा और फोन ले जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है. मंदिर परिसर के 70 मीटर के दायरे में फोन ले जाना प्रतिबंध है.

विज्ञापन

गैर-सनातनियों का प्रवेश वर्जित

गैर-सनातनियों का प्रवेश वर्जित3 / 6

चारधाम यात्रा के लिए गैर-सनातनियों के प्रवेश को वर्जित किया गया है. इस साल चारधाम यात्रा के लिए गैर सनातनी नहीं जा पाएंगे. ऐसे में बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान के नाम को लेकर चर्चा बढ़ी. इस पर बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि, गैर सनातनियों जिनकी हिंदू धर्म में आस्था है उन्हें प्रवेश की अनुमति दी जाएगी.

सुगम व्यवस्था के लिए सख्त नियम

सुगम व्यवस्था के लिए सख्त नियम4 / 6

चारधाम यात्रा के लिए अभी तक 11 लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं. भक्तों को सही से दर्शन कराने और सुगम व्यवस्था के लिए नियम सख्त किये गए हैं. श्रद्धालुओं के लिए दर्शन को सुगम बनाने के लिए ही वीडियो और फोटोग्रापी को प्रतिबंध किया गया है.

विज्ञापन

कब खुलेंगे यमुनोत्री और गंगोत्री के कपाट?

कब खुलेंगे यमुनोत्री और गंगोत्री के कपाट?5 / 6

चारधाम यात्रा 2026 की शुरुआत 19 अप्रैल से हो रही है. इस दिन यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खुल जाएंगे. गंगोत्री धाम के कपाट सुबह 19 अप्रैल 2026 को दोपहर 12:19 बजे खुलेंगे. यमुनोत्री धाम के कपाट 19 अप्रैल 2026 को दोपहर 12:35 बजे खुलेंगे.

कब खुलेंगे केदारनाथ और बद्रीनाथ के कपाट?

कब खुलेंगे केदारनाथ और बद्रीनाथ के कपाट?6 / 6

यमुनोत्री और गंगोत्री के कपाट खुलने के बाद केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को सुबह 8 बजे खुलेंगे. इसके बाद बद्रीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल की सुबह 6:15 बजे खुलेंगे. (All Photo Credit- Social Media)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन