सफल होना है तो बगुले से सीखें ये खास बातें, चाणक्य नीति से खुल जाएगी किस्मत!

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के मुताबिक, बगुले से सीखा गया फोकस और सही समय का इंतजार करने की कला इंसान को लाइफ में बड़ी सफलता दिला सकती है. जानिए तरक्की पाने के ये खास मंत्र.

Chanakaya Niti
1 / 8
Credit: AI

विज्ञापन

चाणक्य नीति क्या है?

चाणक्य नीति क्या है?2 / 8

आचार्य चाणक्य एक महान विद्वान, रणनीतिकार और अर्थशास्त्री थे. उनकी किताब चाणक्य नीति में जीवन को सफल बनाने के कई अहम सूत्र बताए गए हैं. आज भी लोग इन नीतियों को अपनाकर अपने जीवन में सफलता हासिल करने की कोशिश करते हैं.

विज्ञापन

प्रकृति से सीखने की सलाह

प्रकृति से सीखने की सलाह3 / 8

चाणक्य का मानना था कि इंसान सिर्फ किताबों से ही नहीं, बल्कि प्रकृति, पशु-पक्षियों से भी बहुत कुछ सीख सकता है. हर जीव में कुछ खास गुण होते हैं, जिन्हें अपनाकर व्यक्ति अपने जीवन को बेहतर बना सकता है.

बगुले से क्या सीखें?

बगुले से क्या सीखें?4 / 8

चाणक्य नीति में बगुले का उदाहरण देकर एक बहुत महत्वपूर्ण सीख दी गई है. बगुला जब शिकार करता है, तो वो पूरी तरह शांत, संयमित और एकाग्र रहता है. उसका पूरा ध्यान सिर्फ अपने लक्ष्य पर होता है.

विज्ञापन

फोकस ही सफलता की कुंजी

फोकस ही सफलता की कुंजी5 / 8

बगुले की तरह अगर इंसान भी अपने लक्ष्य पर पूरा फोकस रखे और इधर-उधर ध्यान भटकने से बचाए, तो सफलता पाना आसान हो जाता है. बार-बार ध्यान बदलने से काम में असफलता मिल सकती है.

सही समय का इंतजार जरूरी

सही समय का इंतजार जरूरी6 / 8

बगुला कभी जल्दबाजी नहीं करता, बल्कि सही मौके का इंतजार करता है. जैसे ही सही समय आता है, वो तुरंत शिकार कर लेता है. इसी तरह इंसान को भी धैर्य रखना और सही समय पहचानना सीखना चाहिए. चाणक्य के अनुसार, बिना सोचे-समझे जल्दबाजी में लिए गए फैसले अक्सर गलत साबित होते हैं. इसलिए हर काम को सोच-समझकर और सही समय पर करना ही सफलता का रास्ता है.

विज्ञापन

काम शुरू करने से पहले सोचें ये बातें

काम शुरू करने से पहले सोचें ये बातें7 / 8

किसी भी काम को शुरू करने से पहले तीन बातों का ध्यान रखना चाहिए- जहां काम हो रहा है, सही समय क्या है, अपनी क्षमता और ताकत.  इन बातों को समझकर किया गया काम सफल होता है.

संयम और नियंत्रण का महत्व

संयम और नियंत्रण का महत्व8 / 8

बगुले की तरह अपनी इंद्रियों पर नियंत्रण रखना बहुत जरूरी है. जो व्यक्ति खुद पर नियंत्रण रखता है, वह अपने लक्ष्य तक आसानी से पहुंच सकता है और जीवन में आगे बढ़ता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन