Pradosh Vrat 2026 Today: आज है बुध प्रदोष व्रत, जानिए पूजा विधि, महत्व और उपाय और मंत्र
Pradosh Vrat 2026 Today: पंचागं के अनुसार, हर महीने की कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखा जाता है. आज बुधवार के दिन वैशाख कृष्ण पक्ष प्रदोष व्रत है.

Pradosh Vrat 2026 Today: बुधवार को होने के कारण यह बुध प्रदोष व्रत होगा. आज बुध प्रदोष के दिन किस विधि से पूजा करें. इस दिन के महत्व और उपायों के बारे में जानते हैं.
बुध प्रदोष व्रत शुभ मुहूर्त
2 / 6प्रदोष व्रत की पूजा के लिए प्रदोष काल का समय सबसे उत्तम माना जाता है. आज 15 अप्रैल को प्रदोष का समय शाम को 6 बजकर 47 मिनट से लेकर रात को 9 बजे तक रहेगा. इस मुहूर्त में प्रदोष व्रत की पूजा कर सकते हैं.
बुध प्रदोष व्रत पूजा विधि
3 / 6प्रदोष व्रत के दिन सुबह उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें. इसके बाद व्रत का संकल्प लें. शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग पर जल अर्पित करें. शाम को प्रदोष काल के दौरान प्रदोष व्रत की पूजा अवश्य करें. शिवलिंग पर जल, गंगाजल, दूध, दही, शहद और घी से अभिषेक करें.
बुध प्रदोष व्रत महत्व
4 / 6प्रदोष व्रत भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा के लिए खास होता है. बुधवार को पड़ने वाला प्रदोष व्रत बुध प्रदोष होता है. बुधवार के दिन इस व्रत के उपाय करने से बुद्धि, वाणी और व्यापार से जुड़े कार्यों में सफलता मिलती है.
बुध प्रदोष व्रत उपाय
5 / 6बुध प्रदोष का दिन बुध ग्रह से जुड़े उपाय करने के लिए खास होता है. बुध प्रदोष के दिन शिवलिंग पर हरे मूंग अर्पित करें. इससे जीवन में चल रही आर्थिक परेशानियों दूर होती हैं. ऐसा करने से नौकरी-व्यापार में तरक्की मिलती है.
बुध प्रदोष व्रत मंत्र
6 / 6ॐ नमः शिवाय, ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः सोमाय नमः, ॐ ऐं ह्रीं शिव-गौरीमय-ह्रीं ऐं ॐ, ॐ नमो धनदाय स्वाहा. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.