Askhaya Tritiya Shopping: अक्षय तृतीया पर भूलकर भी न खरीदें ये चीजें, पीछे पड़ जाएगा 'पापी राहु'

Askhaya Tritiya Shopping: अक्षय तृतीया पर बिना मुहूर्त कोई नया शुरू करना और खरीदारी शुभ मानी जाती है. लेकिन क्या इस दिन हर चीज खरीदना सही है? ज्योतिष के अनुसार, कुछ वस्तुएं राहु-शनि का प्रभाव बढ़ा सकती हैं. जानिए, आखिर किन चीजों से दूरी जरूरी है?

Askhaya-Tritiya-Shopping
1 / 8

विज्ञापन

अक्षय तृतीया 2026 शॉपिंग टिप्स

अक्षय तृतीया 2026 शॉपिंग टिप्स2 / 8

Askhaya Tritiya Shopping: अक्षय तृतीया को सनातन परंपरा में बेहद शुभ दिन माना जाता है. यह ऐसा अवसर है जब बिना पंचांग देखे भी खरीदारी और नए कार्य शुरू किए जाते हैं. यह पर्व इस वर्ष 19 अप्रैल 2026, रविवार को मनाया जाएगा. इस दिन लोग सोना, चांदी, आभूषण, मूर्ति, इलेक्ट्रॉनिक सामान समेत कई कीमती वस्तुएं खरीदते हैं. लेकिन ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार इस दिन कुछ वस्तुओं से दूरी रखना जरूरी है, खासकर जब बात राहु और शनि के प्रभाव की हो.

विज्ञापन

नुकीली चीजों से बढ़ता तनाव

नुकीली चीजों से बढ़ता तनाव3 / 8

चाकू, कैंची, सुई या कुल्हाड़ी जैसी धारदार वस्तुएं इस दिन खरीदना सही नहीं माना जाता. मान्यता है कि ये घर में कलह और मानसिक तनाव ला सकती हैं. राहु का प्रभाव ऐसे सामान से और बढ़ सकता है. इसलिए इस दिन सौम्य और शुभ वस्तुएं ही चुनें.

काला रंग क्यों माना जाता है अशुभ

काला रंग क्यों माना जाता है अशुभ4 / 8

काले कपड़े, फर्नीचर या इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने से बचना चाहिए. काला रंग शनि और राहु दोनों से जुड़ा माना जाता है. यह नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित कर सकता है. इस दिन हल्के और चमकीले रंग ज्यादा शुभ माने जाते हैं.

विज्ञापन

धातुओं का सही चुनाव जरूरी

धातुओं का सही चुनाव जरूरी5 / 8

लोहे, स्टील और एल्युमिनियम के बर्तन खरीदना इस दिन टालना बेहतर है. लोहे का संबंध शनि से जोड़ा जाता है, जिससे जीवन में बाधाएं आ सकती हैं. इसके बजाय सोना, चांदी या तांबा खरीदना शुभ माना जाता है और समृद्धि का संकेत देता है.

प्लास्टिक और राहु का संबंध

प्लास्टिक और राहु का संबंध6 / 8

ज्योतिष के अनुसार प्लास्टिक की वस्तुएं राहु के प्रभाव को बढ़ाती हैं. इसलिए इस दिन प्लास्टिक के सामान से दूरी बनाना लाभकारी माना जाता है. प्राकृतिक और शुद्ध सामग्री की चीजें घर में सकारात्मकता लाती हैं.

विज्ञापन

घर की सजावट में भी सावधानी

घर की सजावट में भी सावधानी7 / 8

कैक्टस या कांटेदार पौधे इस दिन घर लाना ठीक नहीं माना जाता. ये नकारात्मक ऊर्जा और आर्थिक परेशानी का कारण बन सकते हैं. इसके बजाय तुलसी या मनी प्लांट जैसे पौधे बेहतर विकल्प माने जाते हैं.

नई शुरुआत का दिन, पुरानी चीजों से दूरी

नई शुरुआत का दिन, पुरानी चीजों से दूरी8 / 8

अक्षय तृतीया को नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है. इसलिए सेकंड हैंड या पुरानी वस्तुएं खरीदने से बचना चाहिए. ज्योतिष मान्यता कहती है कि इससे राहु और शनि का अशुभ असर जीवन में प्रवेश कर सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन