
1 / 10
Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Sangeet Ceremony Photos: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शादी के बंधन में बंध चुके हैं. 26 फरवरी को उदयपुर में हुई रॉयल शादी में अपने परिवार की मौजूदगी में दोनों 7 जन्मों के लिए एक हो गए हैं. वहीं शादी की फोटोज के बाद अब विजय देवरकोंडा ने रश्मिका मंदाना के साथ संगीत सेरेमनी की फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. इन फोटोज ने इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है.

2 / 10
विजय देवरकोंडा ने एक नहीं बल्कि कई फोटोज शेयर किए हैं. इनमें एक वीडियो भी है जिसमें विजय रश्मिका को गोद में उठाकर झूमते नजर आ रहे हैं. इस दौरान दोनों बेहद खूबसूरत लग रहे हैं.

3 / 10
रश्मिका मंदाना ने अपनी संगीत सेरेमनी की फोटोज में सिल्वर कलर का लहंगा पहने नजर आ रही हैं, जबिक विजय ने ब्लैक कलर का आउटफिट कैरी किया. ब्लैक आउटफिट में विजय बेहद हंडसम लग रहे हैं.

4 / 10
एक फोटो में दोनों काउच पर बैठे हुए अपनी फैमिली की परफॉर्मेंस का लुत्फ उठा रहे हैं. विजय के चेहरे पर स्माइल दिख रही है तो रश्मिका फ्लाइंग किस देती नजर आ रही हैं. दोनों की ये फोटोज मिनटों में वायरल हो गई हैं.

5 / 10
वहीं एक और फोटो में रश्मिका ने विजय का हाथ थामा हुआ है और उनके कंधे पर अपना सिर रखा हुआ है. वहीं इसके बाद की फोटो में दोनों एक-दूसरे को प्यार भरी नजरों से देखते नजर आ रहे हैं.

6 / 10
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने संगीत सेरेमनी में अपनी परफॉर्मेंस के दौरान एक ओपन कार में एंट्री की. इस दौरान विजय कार को चलाते नजर आए तो वहीं रश्मिका पैसेंजर सीट पर बैठी हुई दिखाई दीं.

7 / 10
रश्मिका और विजय की संगीत सेरेमनी की फोटोज भी काफी रॉयल लग रही हैं. विजय ने महाराजों की तरह अपने ब्लैक आउटफिट के ऊपर एक लॉन्ग जैकेट कैरी की जिससे उनका लुक और ज्यादा क्लासी बन गया.

8 / 10
वहीं एक अन्य फोटो में रश्मिका और विजय की फैमिली भी नजर आ रही हैं. ये फोटो भी काफी प्यारी लग रही है. वहीं फोटो में विजय की मम्मी ने अपने हाथों में माइक पकड़ा हुआ है और वो एक प्यार भरी स्पीच देती नजर आ रही हैं.

9 / 10
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने साथ में एक प्यार भरी परफॉर्मेंस भी दी, जिसकी फोटो भी इन संगीत सेरेमनी की फोटोज में शामिल है. इस फोटो में रश्मिका चेयर पर बैठी हैं और विजय ने उनका हाथ पकड़ा हुआ है.

10 / 10
वहीं एक अन्य फोटो में रश्मिका और विजय एक दूसरे को हग करते दिखाई दे रहे हैं. ब्लैक एंड व्हाइट फिल्टर की ये फोटो भी काफी क्लासी लग रही है. रश्मिका और विजय के इन फोटोज पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं.