
1 / 7
Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda: साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं. 26 फरवरी को कपल की शादी हुई थी, जिसके बाद 'विरोश' की कई फोटोज और वीडियो वायरल हुई हैं.

2 / 7
विजय और रश्मिका की शादी की जो फोटोज वायरल हो रही हैं, उनमें देखा गया है कि कपल ने एक जैसी अंगूठी पहनी है. जैसे ही फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स की इस पर नजर पड़ी, तो सभी इसकी कीमत जानने के लिए बेकरार हो गए.

3 / 7
विजय और रश्मिका की शादी की जो फोटोज आई हैं और उनमें जो अंगूठी नजर आ रही है, वो एक जैसी है. इतना ही नहीं बल्कि सेलिब्रिटी ज्वेलरी विशेषज्ञ प्रियांशु गोयल ने अपने एक हालिया वीडियो में बताया कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा दोनों ने एक जैसी सगाई की अंगूठियां पहनी है.

4 / 7
रश्मिका और विजय की उंगलियों में दिखी अंगूठियां टिफनी के सिक्सटीन स्टोन कलेक्शन की हैं. दोनों ने पीले सोने और प्लैटिनम से बनी हीरे जड़ी अंगूठियां पहनी हैं. हालांकि, टिफनी की आधिकारिक वेबसाइट पर फिलहाल रोज गोल्ड-प्लैटिनम और प्लैटिनम-पीले सोने के ही ऑप्शन अवेलेब हैं.

5 / 7
रोज गोल्ड वाली अंगूठी की कीमत 16,000 डॉलर (14.7 लाख रुपये) है और प्लैटिनम और पीले सोने वाली अंगूठी की कीमत 17,000 डॉलर (15.6 लाख रुपये) है. हीरे जड़ी प्लैटिनम और पीले सोने की एक पतली अंगूठी की कीमत 11,500 डॉलर (10.6 लाख रुपये) है. उनके पीले सोने और हीरे जड़ी अंगूठियों की अनुमानित कीमत लगभग 30 लाख रुपये है.

6 / 7
टिफनी की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, इस डिजाइन को दिग्गज डिजाइनर जीन श्लमबर्गर ने 1959 में तैयार किया था. वेबसाइट पर लिखा है कि इस कलेक्शन का क्रॉस-स्टिच मोटिफ उनके परिवार की कपड़ की इंडस्ट्री से जुड़ी जड़ों से प्रेरित है. गोल ब्रिलियंट डायमंड्स को सोने के X के साथ बारी-बारी से जड़ा गया है, जिससे यह अनोखा डिजाइन तैयार किया गया है.

7 / 7
बता दें कि विजय और रश्मिका ने 26 फरवरी को उदयपुर में ग्रैंड शादी की थी. इस शादी में बेहद कम लोग शामिल हुए थे. कपल की शादी की फोटोज अभी भी इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं और चर्चा में हैं.