
1 / 10
Rashmika Mandanna Beauty Secret: रश्मिका मंदाना सिर्फ टॉलीवुड में ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में भी काफी फेमस हैं. उनकी खूबसूरती और हेल्दी स्किन का हर कोई दीवाना है. बता दें ऐसी स्किन पाने के लिए रश्मिका महंगे फेशियल या प्रोडक्ट्स की जगह साधारण देसी फंडे इस्तेमाल करती हैं.

2 / 10
रश्मिका मंदाना आज टॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक की मशहूर अदाकारा हैं. उनकी स्किन और सुंदरता ने देशभर के लड़कों के दिल चुरा लिए. उन्हें नेशनल क्रश भी कहा जाता है. बता दें कि उनकी सुंदरता के राज घर के देसी नुस्खों में छिपा हुआ है. (Image Credit- Pinterest)

3 / 10
रश्मिका कोई महंगे प्रोडक्ट्स या महंगे फेशियल पर निर्भर नहीं रहतीं. वे अपनी दादी-मां और मां से सीखे देसी नुस्खों को आज भी फॉलो करती हैं. इन साधारण घरेलू तरीकों से उनकी स्किन हमेशा निखरी रहती है. आइए जानते हैं उनके स्किनकेयर के कुछ खास राज. (Image Credit- Pinterest)

4 / 10
रश्मिका का दिन अच्छे स्किनकेयर से शुरू होता है. वे सुबह उठकर सबसे पहले चेहरा अच्छे से धोती हैं. फिर हल्का मॉइस्चराइजर लगाती हैं. सबसे जरूरी बात, वे कभी भी सनस्क्रीन भूलती नहीं हैं. चाहे घर में रहें या बाहर जाएं, SPF वाला सनस्क्रीन उनकी स्किन का सबसे बड़ा दोस्त है. वे कहती हैं कि सनस्क्रीन लगाने से स्किन डैमेज नहीं होती और ग्लो बरकरार रहता है. (Image Credit- Pinterest)

5 / 10
इसके बाद रात को सोने से पहले रश्मिका डबल क्लीनजिंग करती हैं. पहले मेकअप और धूल हटाने के लिए माइल्ड क्लेंजर यूज करती हैं. फिर अच्छे से चेहरा साफ करके मॉइस्चराइजर लगाती हैं. इससे स्किन रात भर सांस ले पाती है और अगले दिन तरोताजा दिखती है. (Image Credit- Pinterest)

6 / 10
रश्मिका बेसिक स्किनकेयर रूटीन फॉलो करने के अलावा घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करती हैं. जैसे कि दही और हल्दी का फेसपैक लगाना. हल्दी स्किन को ब्राइट बनाता है और दाग-धब्बे कम करता है. वहीं दही से स्किन हाइड्रेट रहती है. (Image Credit- Pinterest)

7 / 10
गर्मियों में आप कभी कभी चंदन पाउडर और गुलाब जल भी मिलाकर सकते हैं. वहीं बेसन और दही वाला फेसपैक भी चेहरे के लिए लाभकारी साबित हो सकता है. यह पैक हफ्ते में 2-3 बार लगाने से स्किन बहुत सॉफ्ट और चमकदार हो जाती है. शुगर और कॉफी से हल्का स्क्रब भी करती हैं ताकि डेड स्किन निकल जाए. (Image Credit- Pinterest)

8 / 10
रश्मिका सिर्फ स्किनकेयर और घरेलू नुस्खों पर ही निर्भर नहीं बल्कि अंदर से भी शरीर को पोषण देती हैं. जैसे कि एक्ट्रेस खूब पानी पीती हैं. वे कहती हैं कि ग्लो अंदर से आता है. ज्यादा से ज्यादा पानी, फल और हरी सब्जियां खाती हैं. जंक फूड से दूर रहती हैं. इससे स्किन अंदर से हेल्दी रहती है. (Image Credit- Pinterest)

9 / 10
रश्मिका का कहना है कि स्किनकेयर में सिंपल रहना सबसे अच्छा है. महंगे फेशियल की जरूरत नहीं, बस नियमित रूप से ये देसी फंडे अपनाएं. इसीलिए वे मॉइस्चराइजर, सनस्क्रीन और लिप बाम को सबसे जरूरी मानती हैं. कभी-कभी विटामिन C सीरम भी यूज करती हैं ताकि स्किन ब्राइट रहे. (Image Credit- Pinterest)

10 / 10
Disclaimer: यह लेख सामान्य जानकारियों की मदद से लिखा गया है. News24 इसमें बताए गए तथ्यों की पुष्टी नहीं करता. (Image Credit- Pinterest)