
1 / 13
Rashifal 5 March 2026: कल 5 मार्च 2026, दिन गुरुवार को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. ग्रह स्थिति और नक्षत्रों के संयोग से मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा इसके बारे में दैनिक राशिफल से जान सकते हैं? यहां पढ़ें 5 मार्च 2026 का राशिफल.

2 / 13
मेष राशि (Aries) - धनहानि हो सकती है. आपका वक्त किसी के साथ व्यर्थ की बहस में बर्बाद हो सकता है. किसी प्रभावशाली व्यक्ति से परिचय हो सकता है.

3 / 13
वृषभ राशि (Taurus) - आपने किसी से उधार लिया था तो इसे जरूर वापस कर दें. वरना कानूनी कार्रवाही हो सकती है. परिवार के सदस्यों के साथ तालमेल बनाएं. जीवनसाथी के साथ रिश्ता अच्छा होगा.

4 / 13
मिथुन राशि (Gemini) - मिथुन राशि वालों को निवेश करने से लाभ हो सकता है. शादी की उम्र है तो आपको जल्द ही पार्टनर मिल सकता है. आप काम में व्यस्त होने की वजह से झुंझलाहट महसूस करेंगे.

5 / 13
कर्क राशि (Cancer) - कर्क राशि वाले लोगों की आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है. आपके व्यवहार के कारण परिवार के लोग दुखी हो सकते हैं ऐसा करने से बचें.

6 / 13
सिंह राशि (Leo) - आप बेवजह खर्च करते हैं तो जरूरत पड़ने पर आपको पैसों की अहमियत समझ आएगी. आपको काम पूरे करने में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएं.

7 / 13
कन्या राशि (Virgo) - कन्या राशि वालों की आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है. छोटे से झगड़े से आपके रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं. वैवाहिक जीवन में तनाव हो सकता है.

8 / 13
तुला राशि (Libra) - व्यापर करने वाले लोगों को धनहानि हो सकती है. जीवनसाथी के साथ आप प्यार और अपनापन महसूस करेंगे. आपके पास अपने लिए भरपूर समय होगा.

9 / 13
वृश्चिक राशि (Scorpio) - वृश्चिक राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. आपने किसी को उधार दिया है तो वापस मिल सकता है. जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं.

10 / 13
धनु राशि (Sagittarius) - पार्टनर की सेहत खराब हो सकती है उसका ध्यान रखें. आप अच्छी कमाई कर सकेंगे. अपना खाली समय करीबी लोगों के साथ बिताएं.

11 / 13
मकर राशि (Capricorn) - मकर राशि वालों को धन की बचत करनी चाहिए. धन की बचत करना आपके लिए अच्छा होगा. यह भविष्य में काम आएगा. जीवनसाथी के साथ बातें करें.

12 / 13
कुंभ राशि (Aquarius) - कुंभ राशि वालों को आर्थिक नुकसान हो सकता है ऐसे में आपको लेन-देन के दौरान सावधान रहना होगा. पार्टनर की मुस्कान से आपका दिन अच्छा जाएगा.

13 / 13
मीन राशि (Pisces) - ऐसे लोगों से दूर रहें जो पैसा उधार लेने के बाद वापस नहीं करते हैं. आपके वैवाहिक जीवन में परेशानी हो सकती है. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.