
1 / 13
Rashifal 27 February 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, 27 फरवरी 2026 को आमलकी एकादशी है, जिसे रंगभरी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है. हालांकि, इस पावन दिन किसी भी ग्रह का राशि गोचर नहीं होगा, लेकिन ग्रहों और योग का प्रभाव मानव जीवन पर जरूर पड़ेगा. चलिए अब जानते हैं 27 फरवरी 2026, मां लक्ष्मी को समर्पित शुक्रवार के मेष से लेकर मीन राशि वालों के राशिफल के बारे में.

2 / 13
मेष राशि (Aries)- दिन की शुरुआत में कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. 27 फरवरी 2026 को अगर आप किसी चीज को पाने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे तो फल जरूर मिलेगा.

3 / 13
वृषभ राशि (Taurus)- नई चीजों की खरीदारी करने के लिए शाम का समय शुभ है. हालांकि, इससे पहले आपका किसी अनजान व्यक्ति से झगड़ा हो सकता है. इसके अलावा कोई कीमती सामान टूट सकता है.

4 / 13
मिथुन राशि (Gemini)- दूसरों की बातों में आकर आप अपना नुकसान करवा लेंगे. अगर आप कोई कारोबारी फैसला लेने के बारे में विचार कर रहे हैं तो धैर्य रखें. नई जगह पर नौकरी ज्वाइन करने के लिए 27 फरवरी 2026 का दिन शुभ नहीं है.

5 / 13
कर्क राशि (Cancer)- अगर आप नौकरी करते हैं तो बोनस मिलने और काम की तारीफ होने की संभावना है. सिंगल लोगों का दिल किसी के साथ जुड़ सकता है. आर्थिक तंगी और खराब स्वास्थ्य का सामना इस दिन आपको नहीं करना पड़ेगा.

6 / 13
सिंह राशि (Leo)- अपने रिश्ते में एक कदम आगे बढ़ना 27 फरवरी 2026 को सिंह राशि वालों के लिए शुभ रहेगा. सेहत का साथ मिलने से जरूरी काम समय पर पूरे होंगे. हालांकि, किसी खास दोस्त से झगड़ा हो सकता है.

7 / 13
कन्या राशि (Virgo)- पैसों का लेन-देन जल्दबाजी में करना नुकसानदायक साबित होगा. अगर आप लंबी दूरी की यात्रा करने के बारे में सोच रहे हैं तो धैर्य रखें. रिश्ते में एक कदम आगे बढ़ाना फिलहाल ठीक नहीं रहेगा.

8 / 13
तुला राशि (Libra)- घर के यदि किसी सदस्य की तबीयत खराब है तो उनकी सेहत में सुधार आने की संभावना है. उम्मीद है कि शुक्रवार को आप कोई कीमती सामान खरीदेंगे. हालांकि, घरवालों के साथ समय बिताने का शानदार मौका हाथ से निकल जाएगा.

9 / 13
वृश्चिक राशि (Scorpio)- सुबह-सुबह कोई इच्छा पूरी होगी, जिसकी वजह से पूरे दिन संतोष में रहेंगे. ऑफिस में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा. सही डाइट लेने से 27 फरवरी 2026 को सेहत भी ठीक रहेगी.

10 / 13
धनु राशि (Sagittarius)- किसी दूर के रिश्तेदार के साथ समय बिताकर अच्छा लगेगा. मन में करियर को लेकर कोई इच्छा है तो वह पूरी होगी. हालांकि, कीमती सामान की खरीदारी करने के लिए 27 फरवरी 2026 का दिन ठीक नहीं है.

11 / 13
मकर राशि (Capricorn)- अगर आप अपने रिश्ते को जोड़ना चाहते हैं तो ईगो को साइड में रखें और अपने जीवनसाथी की बात सुनें. उम्मीद है कि दिन खत्म होने से पहले आप किसी खास जगह पर घूमने जाएंगे.

12 / 13
कुंभ राशि (Aquarius)- ऑफिस में बॉस से वाद-विवाद होने के कारण मानसिक तनाव रहेगा. जो लोग अपने जीवनसाथी से कोई बहुत बड़ा राज छुपा रहे हैं, वो सामने आ सकता है. चोट लगने व धन हानि होने की भी 27 फरवरी 2026 को संभावना है.

13 / 13
मीन राशि (Pisces)- ये दिन आपके लिए न तो ज्यादा अच्छा और न ही ज्यादा बुरा रहेगा. कुछ काम पूरे होंगे तो कुछ अधूरे रह जाएंगे. सेहत की बात करें तो वो 27 फरवरी 2026 की शाम तक ठीक रहेगी. (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.) (All Photo Credit- Social Media)