
1 / 13
Rashifal 22 February 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, 22 फरवरी 2026 को फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और षष्ठी तिथि रहेगी. साथ ही शुक्ल योग, ब्रह्म योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग और विडाल योग का संयोग बन रहा है. हालांकि, रविवार को किसी भी ग्रह का राशि गोचर नहीं हो रहा है. चलिए अब जानते हैं 22 फरवरी 2026, सूर्य देव को समर्पित रविवार के मेष से लेकर मीन राशि वालों के राशिफल के बारे में.

2 / 13
मेष राशि: मित्रों के सहयोग से समय पर जरूरी काम हो जाएंगे. इसके अलावा छोटी दूरी की सुखद यात्रा का अनुभव होगा. निवेश करने के लिए 22 फरवरी 2026 का दिन आपके लिए शुभ है.

3 / 13
वृषभ राशि: मन में संतोष नहीं रहेगा. पुराने और नए रिश्ते आपके जीवन में परेशानियां पैदा कर सकते हैं. घर का कोई कीमती सामान खराब हो सकता है, जिसके चक्कर में खर्च मोटा होगा.

4 / 13
मिथुन राशि: घरवालों से बोलचाल बंद हो जाएगी. अकेले रहने के कारण नकारात्मकता आपके ऊपर हावी रहेगी. सेहत के नजरिए से 22 फरवरी 2026 का दिन हर उम्र के जातकों के लिए अनुकूल नहीं है.

5 / 13
कर्क राशि: घर में शांति का माहौल रहेगा. सही डाइट और समय पर दवाई लेने से घर के मुखिया की तबीयत में सुधार होगा. धन प्राप्ति के योग भी इस पावन दिन हैं.

6 / 13
सिंह राशि: अचानक से कोई बहुत बड़ी परेशानी आपके सामने आकर खड़ी हो सकती है. हालांकि, मुश्किल समय को आप अपने परिवार वालों के साथ मिलकर पार कर लेंगे. उम्मीद है कि बीमारियों में रविवार को पैसा खर्च नहीं होगा.

7 / 13
कन्या राशि: पुराने और नए निवेश से मोटा लाभ होगा. जीवनसाथी के साथ मनमुटाव की स्थिति बन रही है तो शांत रहने में ही भलाई है. यात्रा करने के लिए 22 फरवरी 2026 का दिन आपके लिए शुभ है.

8 / 13
तुला राशि: कामकाजी लोगों को किसी अनुभवी व्यक्ति का साथ मिलने के कारण मोटा मुनाफा होगा. इसके अलावा समाज में आपके विचारों को अहमियत दी जाएगी. अगर आप निवेश करने की सोच रहे हैं तो उसके लिए 22 फरवरी 2026 का दिन शुभ है.

9 / 13
वृश्चिक राशि: समय पर सभी काम के पूरा होने से 22 फरवरी 2026 को आपका मन खुश रहेगा. इसके अलावा आपकी और आपके पिता की सेहत में रविवार को सुधार होगा.

10 / 13
धनु राशि: दिन भर शत्रु सक्रिय रहेंगे, जिनसे नुकसान भी हो सकता है. कारोबार में नए अनुबंध करने के लिए रविवार का दिन धनु राशि वालों के लिए उत्तम है.

11 / 13
मकर राशि: स्थिति की गहराई को समझेंगे तो हर परेशानी से आसानी से निकल जाएंगे. सफलता पाने के लिए किए गए प्रयास 22 फरवरी 2026 को कामयाब होंगे. लव लाइफ की परेशानियों से मुक्ति पाने के लिए धैर्य रखने की जरूरत है.

12 / 13
कुंभ राशि: बिना सोचे-समझे लिए गए फैसले किसी बहुत बड़ी मुश्किल में डाल सकते हैं. घर के बच्चे की सेहत बिगड़ने से परिवार में तनाव रहेगा. किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए 22 फरवरी 2026 का दिन उत्तम नहीं है.

13 / 13
मीन राशि: कुछ समय पहले यदि आपने निवेश किया था तो उससे लाभ होगा. इसके अलावा घर में चल रहा तनाव का वातावरण खत्म होगा. नई जगह पर शिफ्ट होने के लिए ये दिन मीन राशि वालों के लिए उत्तम है. (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.) (All Photo Credit- Social Media)