
1 / 13
Rashifal 19 February 2026 (Today's Horoscope): द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 19 फरवरी 2026 को फुलेरा दूज है. साथ ही चंद्र ग्रह का मीन राशि में गोचर हो रहा है. हालांकि, अन्य ग्रहों की चाल में परिवर्तन नहीं होगा. आइए अब जानते हैं 19 फरवरी 2026, विष्णु जी को समर्पित गुरुवार के मेष से लेकर मीन राशि वालों के राशिफल के बारे में.

2 / 13
मेष राशि- दिखावे के चक्कर में अधिक धन खर्च होगा, लेकिन जरूरी काम समय पर पूरे होंगे. इसके अलावा दांपत्य जीवन रात तक अच्छा चलेगा.

3 / 13
वृषभ राशि- सोच-समझकर लिए गए फैसले लाभ पहुंचाएंगे. इसके अलावा कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा, लेकिन दिन के अंत में धन की कमी का एहसास हो सकता है.

4 / 13
मिथुन राशि- समय पर किसी कार्य के पूरा न होने से परेशान रहेंगे. इसके अलावा आलस और नकारात्मकता आपके ऊपर हावी रहेगी. घर बदलने की सोच रहे हैं तो थोड़ा धैर्य रखें.

5 / 13
कर्क राशि- सही समय पर लिए गए फैसले बिगड़े काम को बनाएंगे. इसके अलावा आर्थिक स्थिति में सुधार और सेहत से जुड़ी परेशानियां दूर होंगी. नई नौकरी के लिए किया गया प्रयास सफल होगा.

6 / 13
सिंह राशि- हाल के दिनों में जो लोग रिलेशनशिप में आए हैं या जिनकी शादी हुई है, उनका मामूली बातों को लेकर जीवनसाथी और घर वालों से झगड़ा हो सकता है. इसके अलावा आर्थिक स्थिति में 19 फरवरी 2026 को गिरावट आने की संभावना है.

7 / 13
कन्या राशि- मानसिक स्वास्थ्य के उत्तम न रहने से स्वभाव में कड़वाहट आएगी. साथ ही विवाद की स्थिति बनी रहेगी. आर्थिक स्थिति की बात करें तो उसे लेकर 19 फरवरी 2026 को आप संतुष्ट नहीं रहेंगे.

8 / 13
तुला राशि- किसी भी काम में मन नहीं लगेगा. इसके अलावा घरवालों से झगड़ा और दोस्तों से हाथापाई होने की संभावना है. दिन खत्म होने से पहले आपका कोई कीमती सामान टूट सकता है, इसलिए सावधान रहें.

9 / 13
वृश्चिक राशि- प्रातः काल में काम अधिक रहेगा, लेकिन सफलता जरूर मिलेगी. घरवालों के साथ समय बिताने से मन खुश रहेगा. इसके अलावा स्वभाव में भी सुधार देखने को मिलेगा.

10 / 13
धनु राशि- चीजों को देखने का नजरिया बदलेगा, जिसकी वजह से रिश्तों में भी सकारात्मक बदलाव आएगा. अविवाहित जातक 19 फरवरी 2026 को किसी दोस्त के प्रति आकर्षण महसूस करेंगे.

11 / 13
मकर राशि- गलत संगत से बचे रहेंगे, लेकिन दिखावे के चक्कर में अच्छा-खासा खर्चा हो जाएगा. इसके अलावा पैरों से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है.

12 / 13
कुंभ राशि- दिनभर मन में उत्साह रहेगा. यदि अच्छे कर्म करेंगे और मेहनत पर ज्यादा ध्यान देंगे तो बुरा समय जल्द खत्म हो जाएगा. हालांकि, रिश्तों को जोड़कर रखने के लिए 19 फरवरी 2026 के दिन प्रयास आपको खुद करना होगा.

13 / 13
मीन राशि- शारीरिक रूप से अच्छा महसूस न करने के कारण स्वभाव चिड़चिड़ा हो जाएगा. इसके अलावा किसी भी काम में मन नहीं लगेगा. हालांकि, जल्द गलती का एहसास होने से 19 फरवरी 2026 की शाम पारिवारिक स्थिति में सुधार आएगा. (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.) (All Photo Credit- Social Media)