
1 / 8
साउथ की एक्शन फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसका निर्माण 270 करोड़ के बजट में किया गया और उस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की. पिछले दो सालों से फिल्म ओटीटी पर टॉप पर बनी हुई है. इसमें प्रभास और पृथ्वीराज सुकुमारन जैसे कलाकार अहम रोल में हैं.

2 / 8
ओटीटी पर हर हफ्ते कोई ना कोई फिल्म रिलीज होती है. कुछ हफ्तों और महीनों तक ट्रेंडिंग लिस्ट में बनी रहती हैं. लेकिन कम ही सुना होगा कि कोई फिल्म ओटीटी पर टॉप में दो सालों से बनी हो. जी हां आपने सही सुना. हम बात कर रहे हैं प्रभास और पृथ्वीराज सुकुमारन की एक्शन फिल्म के बारे में, जिसे 2023 में रिलीज किया गया था. (Photo- IMDb)

3 / 8
प्रभास की इस फिल्म को जब सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था तो ये थिएटर में आते ही छा गई थी. उस फिल्म का टाइटल होम्बले फिल्म्स की 'सलार: पार्ट 1 – सीजफायर' है. इसका डायरेक्शन प्रशांत नील ने किया था और प्रभास ने इसमें दमदार परफॉर्मेंस दी थी. (Photo- IMDb)

4 / 8
'सालार' ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस ही नहीं बल्कि ओटीटी तक पर रिलीज के बाद तहलका ही मचा दिया था. इसने कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया था. (Photo- IMDb)

5 / 8
फिल्म 'सालार' जब ओटीटी पर रिलीज हुई तो ये छा गई. फिल्म लगातार 366 दिनों तक ट्रेंड करती रही. फिल्म ओटीटी पर हिंदी में भी उपलब्ध है. फिल्म में खानसार की दुनिया को दिखाया गया है. फिल्म का पहला पार्ट अभी रिलीज किया गया है और दूसरा पार्ट अभी रिलीज करना बाकी है. (Photo- IMDb)

6 / 8
फिल्म के पहले पार्ट ने कमाई भी अच्छी खासी की थी. रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का बजट 270 करोड़ था, जबकि कमाई 700 करोड़ रही थी. फिल्म की कमाई ने यहीं साबित कर दिया था कि प्रशांत नील दर्शकों की पसंद और नापसंद को पहचानते हैं. (Photo- IMDb)

7 / 8
फिल्म 'सालार' का निर्माण होम्ब्ले फिल्म्स ने किया था. पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन, जगपति बाबू, बॉबी सिम्हा और श्रेया रेड्डी जैसे एक्टर्स ने भी इसमें अहम रोल प्ले किया था. इसमें एक्शन और इमोशन की भरमार देखने के लिए मिली थी. (Photo- IMDb)

8 / 8
इस फिल्म को Jio Hotstar पर तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में रिलीज किया गया था. इसे यहां पर शानदार रिस्पांस मिला और ये फिल्म करीबन 366 दिनों तक टॉप लिस्ट में बनी रही. (Photo- IMDb)