
1 / 8
अगर आप किराये के घर में रहते हैं या दीवार में ड्रिल और तोड़फोड़ किए बिना AC लगाना चाहते हैं, तो Portable AC एक सुविधाजनक विकल्प हो सकता है. इसे फिक्स इंस्टॉलेशन की जरूरत नहीं होती और आप इसे कमरे के अलग-अलग हिस्सों में आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं. कॉम्पैक्ट डिजाइन और मूवेबल बॉडी के कारण यह उन लोगों के लिए खास तौर पर उपयोगी है, जिन्हें लचीला कूलिंग सॉल्यूशन चाहिए.

2 / 8
कहीं भी आसानी से रखें- Portable AC को दीवार पर टांगने या स्थायी रूप से फिट करने की जरूरत नहीं होती. आप इसे कमरे के किसी भी कोने में रख सकते हैं. जिन लोगों को इंस्टॉलेशन की झंझट नहीं चाहिए, उनके लिए यह काफी आसान विकल्प है.

3 / 8
पहियों से मूव करना आसान- अधिकांश Portable AC में नीचे की ओर चार पहिए लगे होते हैं. इनकी मदद से आप मशीन को एक कमरे से दूसरे कमरे या कमरे के अलग हिस्से में बिना ज्यादा मेहनत के खिसका सकते हैं.

4 / 8
कई ब्रांड और कीमत के विकल्प- मार्केट में Portable AC के कई मॉडल उपलब्ध हैं. आमतौर पर इनकी कीमत लगभग 31,000 रुपये से 35,000 रुपये के बीच होती है, जो मॉडल और फीचर्स के अनुसार बदलती रहती है.

5 / 8
कॉम्पैक्ट साइज- Portable AC का आकार लगभग छोटे एयर कूलर जैसा होता है. यह ज्यादा जगह नहीं घेरता, इसलिए छोटे कमरों या सीमित स्पेस वाले घरों में भी इसे आराम से रखा जा सकता है.

6 / 8
गर्म हवा निकालने के लिए पाइप- इस तरह के AC में एक एग्जॉस्ट पाइप दी जाती है, जो कमरे की गर्म हवा को बाहर निकालती है. इस पाइप को खिड़की या दरवाजे के जरिए बाहर की ओर सेट करना जरूरी होता है, ताकि अंदर ठंडी हवा बनी रहे.

7 / 8
स्टार रेटिंग पर दें ध्यान- Portable AC भी सामान्य AC की तरह बिजली की खपत करता है. खरीदते समय उसकी स्टार रेटिंग जरूर जांच लें, ताकि ऊर्जा की बचत हो और बिजली का बिल नियंत्रित रहे.

8 / 8
कूलिंग क्षमता की जानकारी लें- अगर आप 1 टन का Portable AC लेने की सोच रहे हैं, तो यह करीब 90 वर्ग फुट तक के कमरे को प्रभावी ढंग से ठंडा कर सकता है. खरीदारी से पहले उसकी कूलिंग क्षमता और अन्य फीचर्स की पूरी जानकारी जरूर हासिल करें, ताकि जरूरत के अनुसार सही मॉडल चुन सकें.