
1 / 7
Per Me Sujan Aane Bimari: पैरों में सूजन आने के कई कारण हो सकते हैं. कई बार पैरों में बाहरी कारण से सूजन आती है तो कई बार यह किसी बीमारी का संकेत भी हो सकता है. इस सूजन के कारण पैर लाल पड़ जाते हैं, दर्द होता है और ठीक तरह से उठना-बैठना भी मुश्किल होने लगता है. ऐसे में पैरों की सूजन (Feet Swelling) को समय रहते पहचानना जरूरी होता है. यहां जानिए किन दिक्कतों और बीमारियों में पैर सूजे हुए नजर आते हैं. वक्त रहते इन लक्षणों को पहचानकर बीमारी का पता लगाया जा सकता है.

2 / 7
पैर पर किसी तरह की चोट लगने पर या किसी चीज से पैर टकरा जाने पर पैर सूजन सकते हैं. इस स्थिति में हफ्तेभर में पैरों की सूजन ठीक हो जाती है.

3 / 7
जब दिल ठीक तरह से पैरों तक खून को नहीं पहुंचा पाता है तो पैरों में सूजन आ सकती है. इससे वेरिकोज वेन्स जैसी दिक्कतें भी हो सकती हैं.

4 / 7
पैरों में सूजन आना किडनी की समस्या (Kidney Disease) का लक्षण हो सकता है. ऐसा शरीर से अतिरिक्त सोडियम और पानी ना निकल पाने के चलते होता है.

5 / 7
लिवर से जुड़ी दिक्कतों में भी पैरों में सूजन नजर आती है. यह लिवर फेलियर या लिवर डिजीज (Liver Disease) का बड़ा लक्षण हो सकता है.

6 / 7
नसों में खून का थक्का जमने या नसों के खून को सही तरह से प्रवाहित ना कर पाने के कारण भी पैरों में सूजन आ सकती है.

7 / 7
दवाइयों के साइड इफेक्ट्स से, गर्भावस्था के कारण या बहुत ज्यादा देर तक बैठे रहने या खड़े रहने पर पैरों में सूजन नजर आ सकती है.