
1 / 6
PAK Players Complaint: पाकिस्तान टीम के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 बेहद निराशाजनक साबित हुआ. सुपर 8 के समापन के साथ टूर्नामेंट में उनका सफर भी खत्म हो गया. इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट में बवाल मचा हुआ है. बताया जा रहा है कि PCB चीफ मोहसिन नकवी अपनी टीम के प्रदर्शन से खुश नहीं हैं. बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के लिए वनडे स्क्वाड से पाकिस्तान ने बड़े-बड़े खिलाड़ियों को बाहर कर दिया है. अब खबर सामने आ रही है कि हेड कोच माइक हेसन के खिलाफ खिलाड़ियों द्वारा आधिकारिक तौर पर शिकायत दर्ज कर दी गई है.

2 / 6
पाकिस्तान क्रिकेट टीम का ड्रेसिंग रूम एक बार फिर विवादों में हैं. कोचिंग स्टाफ और खिलाड़ियों के बीच अनबन साफ तौर पर नजर आ रही है. इसी वजह से आधिकारिक तौर पर पाकिस्तान की मेंस टीम के खिलाड़ियों ने माइक हेसन के खिलाफ शिकायत दर्ज कर दी है.

3 / 6
कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान अली आगा और चयनकर्ता इस बात से खुश नहीं थे कि माइक हेसन ने सीनियर खिलाड़ी फखर जमान, ख्वाजा नफे और अबरार अहमद को सुपर 8 स्टेज में प्लेइंग 11 से बाहर रखा. वो सुपर 8 में सिर्फ श्रीलंका के खिलाफ ही जीत दर्ज कर पाए.

4 / 6
टीम खुश नहीं है कि माइक हेसन ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों के साथ सही बर्ताव नहीं करते हैं. खिलाड़ियों को लगता है कि उनका कोचिंग का तरीका बेहद खराब है. टीम के सीनियर खिलाड़ियों ने इसी बीच हेसन की प्लानिंग और मैनेजमेंट पर भी सवाल उठाए हैं. इन खबरों से साफ तौर पर पता चल रहा है कि टीम और कोच के बीच चीजें ठीक नहीं हैं.

5 / 6
Geo न्यूज ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि भले ही माइक हेसन के खिलाफ शिकायत हुई है, पर उन्हें कोच पद से हटाया नहीं जाएगा. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने सभी खिलाड़ियों और सदस्यों की शिकायतों को अच्छे से सुना है. उनका अभी कोच के पद से हटना बेहद मुश्किल है.

6 / 6
माइक हेसन को PCB ने चेतावनी दे दी है कि उनकी खराब प्लानिंग के कारण ये सबकुछ हुआ है. बता दें कि बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान हुआ है, जिसमें बाबर आजम, शादाब खान, मोहम्मद नवाज और सैम अयूब जैसे बड़े खिलाड़ी नहीं हैं. ऐसा लग रहा है कि पाकिस्तान टीम अब अपनी प्लानिंग बदल रही है.