
1 / 9
Pakistan Cricket Team: पाकिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है. इस सीरीज के लिए टीम में 6 नए खिलाड़ियों शामिल किया गया है. आइए एक नजर डालते हैं कौन हैं पाकिस्तान के ये 6 अनजान प्लेयर्स?

2 / 9
Pakistan Cricket Team: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में निराशजनक प्रदर्शन के बाद से पाकिस्तान क्रिकेट में हड़कंप मचा हुआ और टीम में कई बदलाव किए जा रहे हैं. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने हाल ही में बड़ा कदम उठाते हुए बांग्लादेश के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए 6 अनकैप्ड खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है.

3 / 9
चयनकर्ताओं ने बाबर आजम और सईम अयूब जैसे दिग्गजों को टीम से बाहर कर दिया है और नए चेहरों पर भरोसा जताया है. पाकिस्तान के इन 6 नए सितारों में से अधिकांश खिलाड़ी हाल ही में पाकिस्तान शाहीन्स का हिस्सा थे, जिन्होंने अबू धाबी में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ शानदार खेल दिखाया था.

4 / 9
1. अब्दुल समद (Abdul Samad) - अब्दुल समद पाकिस्तान शाहीन्स के एक आक्रामक बल्लेबाज हैं और वह शाहीन्स के लिए निचले क्रम में अपनी पावर-हिटिंग के लिए मशहूर हैं. उन्होंने अपने करियर में अब तक एक फर्स्ट क्लास और 4 लिस्ट ए मैच खेला है.

5 / 9
2. माज सदाकत (Maaz Sadaqat) - माज सदाकत एक उभरते हुए बेहतरीन ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं, जो बाएं हाथ से बल्लेबाजी और स्पिन गेंदबाजी करते हैं. माज ने अंडर-19 और शाहीन्स के लिए लगातार शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने अब तक 25 फर्स्ट क्लास, 28 लिस्ट ए और 33 टी20 मैच खेला है.

6 / 9
3. मुहम्मद गाजी घोरी (Mohammad Ghazi Ghori) - मुहम्मद गाजी घोरी एक विकेटकीपर बल्लेबाज हैं. घरेलू क्रिकेट और पाकिस्तान शाहीन्स के लिए उनके शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है. उन्होंने अब तक 26 फर्स्ट क्लास, 17 लिस्ट ए और 19 टी20 मैच खेला है. वह 2026 अंडर-19 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के प्रमुख खिलाड़ियों में से एक रहे.

7 / 9
4. साद मसूद (Saad Masood) - साद मसूद एक लेग-स्पिन ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं और अपनी सटीक लाइन-लेंथ से बल्लेबाजों को खूब परेशान किया है. साद को 'अगला शादाब खान' भी कहा जाता है. उन्होंने अपने करियर में अब तक 3 लिस्ट ए और 24 टी20 मैच खेला है.

8 / 9
5. साहिबजादा फरहान (Sahibzada Farhan) - साहिबजादा फरहान पाकिस्तान के लिए टी20 इंटरनेशनल खेल चुके हैं, लेकिन वनडे टीम में उन्हें पहली बार मौका मिला है. फरहान ने अपने करियर में अब तक 46 टी20I मैच खेला है, जिसमें उन्होंने 30.35 की औसत से 1305 रन बनाए हैं. इसके अलावा, वह 63 फर्स्ट क्लास और 72 लिस्ट ए मैच भी खेल चुके हैं.

9 / 9
6. शमील हुसैन (Shamyl Hussain) - शमील हुसैन तकनीकी रूप से एक बेहतरीन बल्लेबाज माने जाते हैं, जिन्होंने पाकिस्तान शाहीन्स के लिए टॉप ऑर्डर में प्रभावित किया है. उन्होंने अपने करियर में अब तक 26 फर्स्ट क्लास, 13 लिस्ट ए और 10 टी20 मैच खेला है.