
1 / 6
Reactions on New Zealand Win: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हरा दिया. 170 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने 43 गेंद रहते 9 विकेट से जीत दर्ज की. फिन एलन के तूफानी शतक के दम पर न्यूजीलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाई. पूर्व क्रिकेटर न्यूजीलैंड की जीत और एलन की पारी के मुरीद हो गए. आइए न्यूजीलैंड की जीत के बाद सोशल मीडिया पर आए दिग्गजों के रिएक्शन पर नजर डालते हैं.

2 / 6
केविन पीटरसन ने इंग्लैंड की जीत की भविष्यवाणी की और न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच को लेकर उत्साह दिखाया. उन्होंने लिखा, 'मतलब टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड मैच होगा. यह शानदार मैच साबित हो सकता है.'

3 / 6
माइकल वॉन ने न्यूजीलैंड की तारीफों के पुल बांधते हुए लिखा, 'यह तबाही है. न्यूजीलैंड को स्थिति का अंत में फायदा मिला लेकिन उन्होंने काफी धमाकेदार प्रदर्शन किया. मैं लगातार बोलता आया हूं कि वे दुनिया की बेस्ट टीम हैं. उन्होंने जिस तरह से सफलता हासिल की है, वह एकदम शानदार है.'

4 / 6
पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने न्यूजीलैंड की प्लानिंग की तारीफ की. उन्होंने लिखा, 'न्यूजीलैंड टीम हमेशा ही एक प्लान के साथ आती है. वो ज्यादा नहीं सोचते और काम पूरा करते हैं. उन्होंने मैकौंची से शुरुआत में गेंदबाजी कराने का फैसला किया और दो विकेट हासिल किए. इसके बाद उन्होंने गेंदबाजी नहीं की. उन्होंने प्लान किया और आगे बढ़ गए. यही न्यूजीलैंड का तरीका है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने क्या शानदार जीत दर्ज की.'

5 / 6
पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने X पर पोस्ट डालते हुए फिन एलन की तारीफों के पुल बांधे. उन्होंने लिखा, 'वाओ, न्यूजीलैंड टीम ने साउथ अफ्रीका की चुनौती को चित कर दिया. फिन एलन ने अपने जीवन की सबसे अच्छी पारी खेलने के लिए बेहतरीन मंच चुना.'

6 / 6
कमेंटेटर हर्षा भोगले ने X पर फिन एलन की पारी की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा, 'मैं शर्त लगाता हूं कि किसी ने इसकी उम्मीद नहीं की थी. फिन एलन ने जो किया है, वो इस दुनिया से बाहर है.'