
1 / 11
Ank Jyotish: अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ मूलांक की लड़कियां मायके और ससुराल दोनों जगहों पर अपने कुल का नाम रौशन करती हैं. करियर और जीवन दोनों जगह इन्हें खूब सफलता मिलती है. यही मूलांक टॉलीवुड और बॉलीवुड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का भी है.

2 / 11
अंक ज्योतिष बहुत पुराना ज्ञान है. इसके जरिए आप व्यक्ति के बारे में काफी कुछ जान सकते है. यह अंक व्यक्तित्व और स्वभाव के बारे में सबकुछ बता सकते हैं. इससे भविष्य के बारे में भी अनुमान लगाया जा सकता है.

3 / 11
जैसे कि न्यूमरोलॉजी में मूलांक 5 बहुत खास माना जाता है. जिन लड़कियों का जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को होता है, उनका मूलांक 5 होता है. इस अंक का स्वामी ग्रह बुध है, जो बुद्धि, चतुराई, संवाद और तेजी का प्रतीक है. ये लड़कियां अपनी खासियतों से जीवन के हर क्षेत्र में चमकती हैं.

4 / 11
मूलांक 5 की लड़कियां बहुत खुले विचारों वाली होती हैं. ये जल्दी लोगों से घुल-मिल जाती हैं और दोस्त बना लेती हैं. इनका स्वभाव मिलनसार और आकर्षक होता है. ये नई चीजें सीखने और बदलाव को पसंद करती हैं. बोरिंग रूटीन इनको अच्छा नहीं लगता. ये घूमने-फिरने की शौकीन होती हैं और नई जगहों को एक्सप्लोर करना पसंद करती हैं.

5 / 11
इनकी बातचीत इतनी अच्छी होती है कि सब इनकी तारीफ करते हैं. ये लड़कियां मायके में भी और ससुराल में भी सबका दिल जीत लेती हैं. इनका व्यवहार इतना प्यारा और समझदार होता है कि परिवार वाले इन्हें बहुत मानते हैं.

6 / 11
ससुराल में ये अपनी बुद्धिमत्ता और खुशमिजाजी से सबको खुश रखती हैं. दूसरी ओर पति के लिए ये बहुत भाग्यशाली साबित होती हैं. ये पति का हर काम में साथ देती हैं और घर में सुख-शांति बनाए रखती हैं. दोनों तरफ के परिवार इनके कारण नाम कमाते हैं और इनकी वजह से घर में खुशियां बढ़ती हैं.

7 / 11
मूलांक 5 की लड़कियां करियर में बहुत आगे बढ़ती हैं. इनका दिमाग तेज होता है और फैसले जल्दी ले सकती हैं. ये जोखिम लेने से नहीं डरतीं. इसलिए बिजनेस, मीडिया, पत्रकारिता, मार्केटिंग, सेल्स, डिजिटल काम, यात्रा से जुड़े क्षेत्र या एंटरटेनमेंट में ये बहुत सफल होती हैं.

8 / 11
नकी कम्युनिकेशन स्किल इतनी अच्छी होती है कि ऑफिस में सबकी फेवरेट बन जाती हैं. मेहनत और चतुराई से ये बड़ी ऊंचाइयों तक पहुंचती हैं और नाम कमाती हैं. मूलांक 5 की लड़कियां जीवन की हर चुनौती को आसानी से पार करती हैं. ये बुद्धिमान, स्वतंत्र और ऊर्जा से भरी होती हैं.

9 / 11
बता दें कि एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का भी मूलांक 5 ही है. कल ही उनकी शादी विजय देवरकोंडा से हुई. वे अपने पति और ससुराल दोनों के लिए बेहद भाग्यशाली हैं. इनके जीवन में आते ही पूरा घर सुख-समृद्धि से भर जाएगा.

10 / 11
मूलांक 5 का प्रभाव उनके वेडिंग फोटोज में भी नजर आ रहा है, जिसमें दोनों शिव-पार्वती के जैसे नजर आ रहे थे. रश्मिका भी अपनी चुलबुलाहट के साथ विजय की जिंदगी में रंग भरती हैं. वहीं मायके से लेकर उनके ससुराल तक सभी उनके फैन हैं.

11 / 11
Disclaimer: यह लेख ज्योतिष शास्त्र और सामान्य जानकारियों की मदद से लिखा गया है. News24 इसमें बताए गए तथ्यों की पुष्टी नहीं करता.